India vs Australia, 5th T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बेंगलुरु में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में देश के ऑलराउंडर खिलाड़ी दीपक चाहर शिरकत नहीं कर रहे हैं। टॉस के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनकी अनुपस्थिति का कारण बताया है। टॉस प्रेजेंटेटर दीप दासगुप्ता ने जब दीपक के प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने पर सवाल किया तो यादव ने बताया कि इस मुकाबले में उनकी जगह पर अर्शदीप सिंह खेल रहे हैं। दीपक को मेडिकल इमरजेंसी थी, जिसकी वजह से वह घर लौट गए हैं।
दीपक चाहर को तीसरे टी20 मुकाबले से पूर्व भारतीय टीम के साथ जोड़ा गया था, क्योंकि मुकेश कुमार ने अपनी शादी की वजह से बीसीसीआई से खासतौर पर छुट्टी मांगी थी जिसके बाद चौथे टी20 मुकाबले में चाहर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। बल्लेबाजी के दौरान तो उनका कुछ खास जलवा देखने को नहीं मिला। हालांकि गेंदबाजी में उन्होंने उम्दा खेल दिखाते हुए दो विकेट चटकाए थे।
यह भी पढ़ें- जितेश के जिस शॉट को देख लोगों ने बजाई थीं तालियां, जानें उसके पीछे के यूट्यूब की कहानी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में चाहर करीब एक साल बाद भारतीय टीम में वापसी करने में कामयाब हुए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही शायद मंजूर है। घर पर अचानक किसी के बीमार होने की वजह से उन्हें तुरंत लौटना पड़ा है। फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि चाहर अफ्रीकी दौरे पर ब्लू टीम के साथ रहेंगे।
पांचवें मुकाबले के लिए इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
भारत: यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अवेश खान, मुकेश कुमार और अर्शदीप सिंह।
ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, जोश फिलिप, बेन मैकडरमॉट, आरोन हार्डी, टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), बेन द्वारशुइस, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ और तनवीर संघा।
संबंधित खबरें
इंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
20 mins agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
2 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
3 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
10 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
11 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
11 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
13 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
13 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines