हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

DC vs RCB: सिराज की फिल साल्ट से हुई कहासुनी, बीच-बचाव करने पहुंचे डेविड वॉर्नर, देखें वीडियो

विज्ञापन
IPL 2023 DC vs RCB Mohammed Siraj Phil Salt David Warner

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार को खेले गए आईपीएल के 50 वें मुकाबले में एक बार फिर मामला गर्मा गया। आरसीबी के गेंदबाज मोहम्मद सिराज की फिल साल्ट के साथ कहासुनी हो गई। ये नजारा पांचवें ओवर में देखने को मिला।

सिराज ने साल्ट को गेंद डाली तो ये बॉल टप्पा पड़कर बल्लेबाज के सिर के काफी ऊपर से निकल गई। साल्ट इस पर बल्ला घुमाते ही रह गए। बॉल काफी ऊंची होने से अंपायर ने इसे वाइड करार दे दिया। इसके बाद सिराज तुरंत साल्ट के पास पहुंचे और नाराजगी में कुछ कहने लगे। साल्ट ने भी उन्हें कुछ कहा।

https://twitter.com/shamant_18/status/1654887636077801472

विज्ञापन

https://twitter.com/aq30__/status/1654889758588555266

https://twitter.com/asmemesss/status/1654889762875125760

विज्ञापन

https://twitter.com/mitsterio619/status/1654886067386957826

https://twitter.com/AndhrawalaMemes/status/1654888595088642049

विज्ञापन

कहासुनी बढ़ती देख दूसरे छोर से डेविड वॉर्नर भी बीच-बचाव करने पहुंच गए। हालांकि सिराज उनसे भी कुछ कहते नजर आए। इसके बाद आरसीबी के कप्तान डु प्लेसिस आए और सिराज को समझाते हुए दूर ले गए। कोहली-गंभीर मामले के बाद ये नजारा क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

वॉर्नर-साल्ट की ताबड़तोड़ शुरुआत

आरसीबी के 181 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम की ओर से ओपनिंग करने उतरे डेविड वॉर्नर और फिल साल्ट ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। डीसी ने पहले 5 ओवर में बिना विकेट खोए 60 रन ठोके। सिराज पहले दो ओवरों में काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 2 ओवर में 28 रन लुटाए। हालांकि पावरप्ले में बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे डेविड वॉर्नर छठे ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए। वॉर्नर ने 14 गेंदों में 3 चौके-1 छक्का ठोक 22 रन जड़े। उन्हें जोश हेजलवुड ने डु प्लेसिस के हाथों कैच करा पवेलियन भेजा।

विज्ञापन

इसके बाद फिल साल्ट ने मिचेल मार्श के साथ मिलकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी। साल्ट ने 28 गेंदों में 6 चौके-3 छक्के ठोक अपनी फिफ्टी पूरी की।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola