नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच चेपॉक में खेले गए आईपीएल के 55वें मुकाबले में गजब नजारा देखने को मिला। दरअसल, चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए इम्पेक्ट प्लेयर मनीष पांडे और मिचेल मार्श के बीच कंफ्यूजन हो गया और आखिरकार मार्श को महज 5 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।
चौथे ओवर की पहली गेंद पर दिखा नजारा
ये नजारा चौथे ओवर की पहली गेंद पर देखने को मिला। तुषार देशपांडे ने मनीष पांडे को गेंद डाली तो बल्लेबाज ने इसे कवर की ओर घुमा दिया। इसके बाद पांडे तेजी से भागे तो वहीं दूसरे छोर से मिचेल मार्श भी दौड़ लिए, लेकिन ये क्या? पांडे गेंद को फील्डर के हाथ में जाती देख आधी क्रीज से ही वापस लौट लिए। जबकि मार्श स्ट्राइकर एंड तक लगभग पहुंच गए थे। हालांकि पांडे ने अपना विकेट बचा लिया, लेकिन मिचेल मार्श को रनआउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। इस रनआउट के बाद मार्श थोड़े निराश नजर आए। पांडे को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी निराशा जताई है। यूजर्स ने पूछा है कि आखिर ये कैसा इम्पेक्ट है?
और पढ़िए – मैच जल्दी खत्म करने का मूड बना चुके थे सूर्यकुमार यादव, धमाकेदार जीत के बाद नेहल वढेरा ने किया खुलासा
और पढ़िए – मैच जल्दी खत्म करने का मूड बना चुके थे सूर्यकुमार यादव, धमाकेदार जीत के बाद नेहल वढेरा ने किया खुलासा
https://twitter.com/KM_Akif/status/1656336385476030464
पांडे ने 29 गेंदों में बनाए 27 रन
इम्पेक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे मनीष पांडे ने इस मैच में 29 गेंदों में सिर्फ 27 रन बनाए। उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए। 13वें ओवर में उन्हें मथीशा पथिराना ने एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेजा। पथिराना की शानदार यॉर्कर पर पांडे गच्चा खा गए और आखिरकार उन्हें पवेलियन लौटना पड़ गया।
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
3 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
4 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
5 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
5 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
5 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
5 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
6 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
6 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
7 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines