Ruturaj Gaikwad: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के लिए पिछले कुछ महीने अच्छे नहीं रहे हैं। आईपीएल 2025 में सीएसके की शुरुआत खराब रही। जिसके बाद गायकवाड़ इंजरी के कारण टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए। तीनों फॉर्मेट में गायकवाड़ टीम इंडिया की रेस से बाहर हो गए। यहां तक की इंडिया ए की प्लेइंग 11 में भी ऋतुराज का मौका नहीं मिल रहा था। अब गायकवाड़ ने बुची बाबू टूर्नामेंट 2025 में धमाकेदार बल्लेबाजी करके फॉर्म में वापसी की है।
ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ा तूफानी शतक
इंजरी से वापसी के बाद ऋतुराज गायकवाड़ बुची बाबू टूर्नामेंट खेल रहे हैं। जहां पर वो पहले मुकाबले में बुरी तरह से फेल हो गए थे। दूसरे मैच में गायकवाड़ ने धमाकेदार कमबैक किया है। बुची बाबू टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ ने 144 गेंदों में 133 रनों की पारी खेली। जिसमें 10 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। इस मुकाबले के दौरान गायकवाड़ ने 1 ओवर में ही 4 छक्के जड़ दिए थे। गायकवाड़ के इस शतक के दम पर ही महाराष्ट्र की टीम बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। गायकवाड़ अब इस फॉर्म को आगे भी बरकरार रखने का पूरा प्रयास करेंगे।
सीएसके के लिए तैयारी भी कर रहे हैं गायकवाड़
बुची बाबू टूर्नामेंट में खेलने के साथ ही साथ ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 की तैयारी भी कर रहे हैं। कुछ समय पहले महेंद्र सिंह धोनी भी चेन्नई में थे और उसी समय गायकवाड़ भी शहर में मौजूद थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक जहां पर टीम मैनेजमेंट के साथ मिलकर दोनों ने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर भी बड़ा फैसला किया है। चेन्नई की टीम संजू सैमसन के ट्रे़ड को लेकर भी पिछले कुछ समय से खबरों में है। गायकवाड़ फिलहाल इंडिया ए टीम में वापसी का प्रयास कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: क्रिकेट की पिच के सबसे बदनाम अंपायर पर भड़के सचिन तेंदुलकर! ऐसा तंज मारा कि जानकर हो जाओगे लोटपोट
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
55 mins agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1 hr agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines