Sandeep Lamichhane Rape Case: नेपाल क्रिकेट टीम के खिलाड़ी संदीप लामिछाने पर बीते कुछ दिनों पहले एक लड़की के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा था। जिसके बाद अब काठमांडू जिला न्यायालय ने संदीप लामिछाने को दोषी ठहराया था। अब शिशिर राज ढकाल की पीठ ने संदीप लामिछाने को 8 साल की सजा सुनाई है। इसके अलावा क्रिकेटर पर जुर्माना भी लगाया गया है। साल 2023 दिसंबर में शिशिर ढकाल की पीठ ने दोनों पक्षों के बयान सुने थे, इसके बाद ही कोर्ट ने संदीप को दोषी ठहराया। काठमांडू जिला अदालत के अधिकारी रामू शर्मा ने एएफपी को बताया, “अदालत ने उसे आठ साल की सजा सुनाई है।”
जमानत पर रिहा था संदीप
इससे पहले 23 फरवरी 2023 को शीर्ष अदालत ने इस मामले को फास्ट-ट्रैक प्रक्रिया से खत्म करने का आदेश दिया था। बाद में संदीप की विदेशी यात्रा को देखते हुए सुनवाई बार-बार रुकती गई। इस बीच नेपाल की राष्ट्रीय टीम को टी20 विश्व कप क्वालीफाई मुकाबले खेलने थे और टीम की कमान संदीप लामिछाने के हाथों में थी। कुछ महीनों तक जेल में रहने के बाद उनको जमानत पर रिहा भी कर दिया गया था। जिसके बाद उनको विदेश यात्रा करने की भी अनुमति दे दी गई थी।
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: विराट कोहली टीम से बाहर, राहुल द्रविड़ ने किया कंफर्म; रोहित शर्मा पर बड़ा अपडेट
ये भी पढ़ें:- T20 क्रिकेट में बाबर आजम की जगह पर खतरा, युवा खिलाड़ी दे रहा टक्कर
पाटन उच्च न्यायालय ने रद्द किया था आदेश
12 जनवरी 2023 को पाटन उच्च न्यायालय ने संदीप को न्यायिक हिरासत में भेजने के काठमांडू जिला न्यायालय के आदेश को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद संदीप को 20 लाख रुपये की जमानत पर रिहा कर दिया गया था। फरवरी 2023 के अंत में संदीप लामिछाने ने यूएई जाने वाली राष्ट्रीय टीम के साथ यात्रा करने की अनुमति देने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले CSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे हो सकते हैं बाहर
32 mins agoस्टार खिलाड़ी उमा कशवी पर LIVE मैच में लंगूर ने किया हमला, रोकना पड़ा खेल
52 mins agoसरफराज खान की अनदेखी पर भड़के वसीम जाफर, बोले-वजह क्रिकेट से अलग लगती है
1 hr agoएक ही दिन 2 मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें LIVE
1 hr agoIND vs NZ: कैच छोड़ने पर सवाल हुआ तो भड़क उठे ग्लेन फिलिप्स
2 hrs agoसोनी का सब्सक्रिप्शन नहीं, तो यहां फ्री में देखें IND vs NZ दूसरा टी20 मैच
2 hrs agoहार्दिक पंड्या की कप्तानी पर संकट? मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट ने दिया हिंट
3 hrs agoBCCI का बड़ा ऐलान, परविंदर अवाना बने जूनियर सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष
3 hrs agoविराट कोहली ने किया था टीम में वापसी का वादा, फिर नहीं दिया जवाब
3 hrs ago30 की उम्र में भारतीय क्रिकेटर सब्बीनेनी मेघना ने किया संन्यास का ऐलान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines