Cricketer biopic: क्रिकेट फैंस के लिए गुड न्यूज है। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन, महेंद्र सिंह, मिताली राज, कपिल देव और प्रवीण तांबे के बाद अब एक और क्रिकेटर की बायोपिक जल्दी ही पर्दे पर देखने को मिल सकती है। इस महान खिलाड़ी का नाम लाला अमरनाथ है।
गुजरे जमाने के इस दिग्गज क्रिकेट की बोयापिक को जाने माने डायरेक्टर Rajkumar Hirani डायरेक्ट करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें यह फिल्म दिसंबर में इस साल रिलीज होगी, जिसे फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट निर्माण करने जा रही है। Rajkumar Hirani संजू, 3 इडियट्स, पीके, मुन्नाभाई एमबीबीएस जैसी हिट फिल्में बना चुके हैं।
और पढ़िए – IND vs AUS 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया टीम में खुशी की लहर, दिल्ली टेस्ट में खेलेगा ये खतरनाक बॉलर
2019 में बनने वाली थी लाला अमरनाथ की बायोपिक
जाने माने डायरेक्टर राजकुमार हिरानी लाल अमरनाथ की बायोपिक की तैयारी कर रहे हैं, उन्होंने आज से 4 साल पहले 2019 में इस फिल्म की योजना बनाई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से ये प्रोजेक्ट डिले हो गया था, लेकिन अब इस पर काम शुरू हो गया है।
लाला अमरनाथ की बायोपिक को अंतिम रूप दिया जा रहा
बताया जाता है कि राजकुमार हिरानी ने शाहरुख खान के सामने दो स्क्रिप्ट रखी थीं, डंकी और लाला अमरनाथ की बायोपिक। इनमें से शाहरुख ने डंकी चुनी थी। इसके बाद अब हिरानी ने अपने सहायकों से लाला अमरनाथ की बायोपिक की तैयारियां शुरू करने को कहा है, स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
कैसी होगी लाला अमरनाथ की बायोपिक?
मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी बताजा जा रहा है कि लाला अमरनाथ की बायोपिक पूरी तरह से स्पोर्ट्स बायोपिक नहीं होगी, बल्कि इसे हिरानी अपने अंदाज में बनाएंगे, जिससे फिल्म में क्रिकेट के साथ लाला अमरनाथ के जीवन की निजी कहानी भी नजर आए। बॉलीवुड के किसी ए-लिस्ट स्टार को फिल्म में लिया जाएगा।
और पढ़िए – IND vs AUS: ‘किसने कहा कि आप उप-कप्तान हैं तो बच जाएंगे’?, फ्लॉप KL Rahul को लेकर आया ये बड़ा बयान
लाला अमरनाथ के नाम दर्ज हैं ये रिकॉर्ड
- भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर लाला अमरनाथ के नाम अनोखे रिकॉर्ड दर्ज हैं। वह स्वतंत्र भारत की क्रिकेट टीम के पहले कप्तान थे।
- लाला अमरनाथ इकलौते ऐसे गेंदबाज थे, जिन्होंने विश्व के सर्वकालिक महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रेडमैन को हिट विकेट आउट किया था।
- लाला को 1947-48 में भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया था। भारत ने अपनी पहली टेस्ट सीरीज भी उनकी कप्तानी में ही जीती थी।
- लाला अमरनाथ के दो बेटों सुरेंद्र अमरनाथ और मोहिंदर अमरनाथ ने भी भारत के लिए अंतराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेला है।
- मोहिंदर अमरनाथ तो 1993 में भारत की विश्व कप विजय के बड़े अहम खिलाड़ियों में थे। वह सेमीफाइनल और फाइनल दोनों ही मैचों में मैन ऑफ द मैच चुने गए थे।
लाला अमरनाथ का क्रिकेट करियर
लाला अमरनाथ ने टीम इंडिया का जन्म 11 सितंबर को 1911 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 24 टेस्ट मैच खेले हैं। जिनमें 870 रन बनाए हैं। उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक लागए हैं। अपने टेस्ट करियर में उनके बल्ले से कुल 39 चौके निकेल। उनका बैटिंग एवरेज 24.39 का रहा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
4 mins agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
6 mins agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
34 mins agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
56 mins agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
1 hr agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
1 hr agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
2 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
3 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
3 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines