Cricket Video: पाकिस्तान में इन दिनों मेगा स्टार्स टी10 लीग (Mega Stars League) का जलवा देखने को मिल रहा है, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों का जलवा भी दिख रहा है, लेकिन एक मुकाबले में ऐसा मोमेंट सामने आया है, जिसे देखकर सब खुश हो गए, क्योंकि पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर अबदुल रज्जाक और उनके बेटे अली रज्जाक अपनी-अपनी टीमों की तरफ से एक दूसरे खिलाफ उतरे, जहां अली रज्जाक ने पिता अब्दुल रज्जाक को पहली ही गेंद पर आउट कर दिया।
पिता को बेटे ने किया आउट
पाकिस्तान मेगा स्टार्स लीग में पेशावर पठांस और कराची नाइट्स के बीच खेले गए मैच में अब्दुल रज्जाक पेशावर की तरफ से उतरे, जबकि उनके बेटे अली रज्जाक कराची नाइट्स की तरफ से खेल रहे थे, अब्दुल रज्जाक जब बैटिंग कर रहे थे, तभी उनके बेटे अली रज्जाक ओवर लेकर आए, जहां पहली ही गेंद उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर डाली, इस पर अब्दुल रज्जाक ने शॉट मारने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई।
शाहित अफरीदी भी झूम उठे
अब्दुल रज्जाक का विकेट मिलते ही पूरी कराची नाइट्स झूम उठी, अली रज्जाक भी पिता का विकेट लेने के बाद खुशी मनाते नजर आए, इस दौरान पाकिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज शाहित अफरीदी भी झूमते हुए नजर आए। खास बात यह रही कि पिता भले ही बल्ले से अपना पुराना वाला जलवा न दिखा पाए हो लेकिन अली रज्जाक ने बल्ले से भी जोरदार प्रदर्शन किया और 14 गेंद पर 293 के स्ट्राइक रेट से 41 रन बनाए, जिसमें एक चौका और पांच छक्के शामिल थे।
सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा वीडियो
अली रज्जाक का पिता अब्दुल रज्जाक को आउट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, यह वीडियो लोगों को पसंद भी आ रहा है, बता दें कि अली रज्जाक में भी अपने पिता की झलक दिखती है, वह बैटिंग और बॉलिंग दोनों में माहिर नजर आते हैं। क्योंकि अब्दुल रज्जाक की गिनती पाकिस्तान के बेहतरीन ऑल राउंडर्स में होती है।
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines