Shahid Afridi: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप को लेकर खींचतान जारी है। एशिया कप इस बार पाकिस्तान में होना है, लेकिन बीसीसीआई का कहना है कि भारतीय टीम पाकिस्तान में टूर्नामेंट खेलने नहीं जाएगी। इसलिए इस टूर्नामेंट का आयोजन न्यूट्रल जगह पर कराया जाए। वहीं अब इस मुद्दे पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान (Shahid Afridi ) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने ही क्रिकेट बोर्ड पर सवाल उठाए हैं।
‘BCCI के सामने ICC कुछ नहीं है’
शाहिद अफरीदी का कहना है कि ‘हमारे देश में क्रिकेट ही सबकुछ है, लेकिन अगर भारत अगर पाकिस्तान आने से मना कर रहा है, इसका मतलब यह है कि भारत ने खुद को मजबूत किया है। क्योंकि BCCI के सामने ICC कुछ नहीं है। ऐसे में अगर पाकिस्तान को कोई बड़ा फैसला लेना है तो पहले हमारे क्रिकेट बोर्ड को खुद को मजबूत कनरा होगा। क्योंकि एशिया कप और वर्ल्ड कप को लेकर आपको कोई फैसला तो लेना ही होगा।’
और पढ़िए – Virat Kohli या फिर बाबर आजम, किसकी कवर ड्राइव है बेस्ट ? स्टीव स्मिथ ने दिया जवाब, देखें वीडियो
पाक को हो सकता है 245 करोड़ का नुकसान
शाहिद अफरीदी ने कहा कि ‘भारत के पास ताक़त है, इसलिए उसने पाकिस्तान में एशिया कप ना खेलने का फ़ैसला लिया। लेकिन आईसीसी को इस मुद्दे् में सामने आना चाहिए। लेकिन इस मामले में आईसीसी चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहा है। शाहिदि ने कहा कि अगर पाकिस्तान वनडे विश्वकप में हिस्सा नहीं लेगा तो उसे 245 करोड़ यानि 30 मिलियन डॉलर का नुकसान होगा, जो उठाना आसान नहीं होगा। इसलिए एशिया कप में आईसीसी का कोई रोल नहीं रहता है। लेकिन फिर भी इस मुद्दे पर बातचीत होनी चाहिए’
और पढ़िए – IPL में 4.6 करोड़ में बिका…अब PAK में तबाही मचाई दी…खड़े-खड़े ठोका खतरनाक छक्का
दरअसल, एक तरह से शाहिद अफरीदी का यह बयान बड़ा माना जा रहा है, क्योंकि शाहिद ने अपने ही क्रिकेट बोर्ड PCB से सवाल किया है। उनका कहना है कि भारत ने क्रिकेट में खुद को मजबूत बनाया है। ऐसे में पहले हमें खुद को मजबूत बनाना होगा, उसके बाद ही कोई फैसला लेना होगा।
भारत में होगा विश्वकप
दरअसल, एशिया कप पाकिस्तान में होना है, जबकि वनडे विश्वकप भारत में होना है। भारत और पाकिस्तान के संबंधों के चलते दोनों देशों के बीच लंबे समय से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है। दोनों टीमें केवल बड़े मुकाबलों में एक दूसरे साथ खेली हैं। जिससे यह मुद्दा अब चर्चा में बना हुआ है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
34 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines