Cheteshwar Pujara Reached Rajkot: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच राजकोट में हो रहा है। इस मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। मैच शुरु होने से पहले ही भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा राजकोट पहुंच गए। यह देखकर सभी हैरान हो गए। सभी को लगने लगा कि पुजारा अचानक ग्राउंड पर कहां से आ गए। इसके बाद कैमरे का मुख भी पुजारा की ओर कर दिया। फैंस ने पुजारा को अचानक मैदान पर देखा, तो तालियां बजाने लगे।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: बुमराह की सटीक यॉर्कर ने उड़ाईं मैक्सवेल के गिल्लियां, 5 रन पर बोल्ड हो गए Sixer किंग, देखें वीडियो
पुजारा को देख सभी खिलाड़ी सरप्राइज
पुजारा को अचानक मैदान पर देख सभी भारतीय खिलाड़ी पुजारा से मिलने के लिए आए। भारत के कोच राहुल द्रविड़ ने पुजारा से हाथ मिलाया, फिर अश्विन भी पुजारा से मिलने के लिए आए और गले लगाया। इस दौरान विराट कोहली मैदान पर प्रैक्टिस कर रहे थे, पुजारा को देखा तो कोहली भी पुजारा से मिलने के लिए चले आए और उनसे हाथ मिलाया। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा भी पुजारा से मिले। पुजारा को देख सभी खिलाड़ी सरप्राइज हो गए थे।
भारतीय टीम पहले से ज्यादा मजबूत
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और शानदार प्रदर्शन करते हुए 352 रन बोर्ड पर टांग दिए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। भारत 353 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतर चुकी है। आज भारत के दोनों दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। ऐसे में आज भारतीय टीम पहले से भी अधिक खतरनाक हो चुकी है।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
18 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines