IND vs SA 5th T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले पांचवें टी-20 मैच से पहले पूरा अहमदाबाद हाई अलर्ट पर है. दरअसल, हाल ही में अहमदाबाद के स्कूल और बड़ौदा के कलेक्टर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. यही कारण है कि नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर जबरदस्त चेकिंग की जा रही है. स्टेडियम के बाहर बॉम्ब और डॉग स्क्वॉड की टीमें पहुंची हैं और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है. मैदान के आसपास सुरक्षा का घेरा तैयार किया गया है. मैच से पहले पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.
स्टेडियम के बाहर जबरदस्त चेकिंग जारी
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले पांचवें टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले से पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. मैच से दो दिन पहले पुलिस को एक स्कूल और कलेक्टर ऑफिस को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल आया था.
ये भी पढ़ें: KKR के 2 करोड़ी खिलाड़ी ने बल्ले से किया धूम-धड़ाका, महज इतनी गेंदों में फिफ्टी जड़ बजाई गेंदबाजों की बैंड
यही वजह है कि प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. स्टेडियम के बाहर बॉम्ब और डॉग स्क्वॉड की टीमें भी पहुंची हुई हैं, जो ग्राउंड के बाहर चप्पे-चप्पे की तलाशी कर रही हैं. मैदान के आसपास के इलाके में भी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. हर छोटी से लेकर बड़ी गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.
कोहरे की भेंट चढ़ा था चौथा टी-20
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाला चौथा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला कोहरे की भेंट चढ़ गया था. घने कोहरे की वजह से मैच का टॉस भी नहीं हो सका था. टी-20 इंटरनेशनल में यह पहला मौका था जब कोई मुकाबला कोहरे के कारण रद्द किया गया था. पांच मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया अभी 2-1 से आगे है. तीसरे टी-20 में टीम का प्रदर्शन कमाल का रहा था. गेंदबाज बेहतरीन लय में दिखाई दिए थे, तो बल्लेबाजों ने भी चौके-छक्कों की बरसात की थी.
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
37 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
5 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines