BCCI Secretary on No Handshake: टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को हराया और उनसे हाथ मिलाए बिना ही ड्रेसिंग रूम में चले गए. ये काफी चर्चा का विषय बना और PCB ने इसकी आलोचना की. उन्होंने ICC को भी मैच रेफरी को हटाने की मांग की. साफ तौर पर पाकिस्तान टीम और ऑफिशियल्स बौखलाए हुए नजर आ रहे हैं. अब इस नो हैंडशेक विवाद पर BCC सचिव देवजीत सैकिया ने चुप्पी तोड़ी और बताया कि उन्हें शोर मचाने दीजिए, क्योंकि भारत को इससे फर्क नहीं पड़ना चाहिए.
BCCI ऑफिशियल ने नो हैंडशेक विवाद पर क्या कहा?
नो हैंडशेक विवाद के बाद BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने चुप्पी तोड़ी. उन्होंने फैंस को टीम इंडिया की जीत पर फोकस करने के लिए कहा. देवजीत ने बोला, ‘मैं ये कह सकता हूं कि टीम इंडिया ने शानदार तरीके से जीत दर्ज की. यह भारतीय टीम की जबरदस्त जीत थी, इससे ज्यादा या कम नहीं. भारत ने बहुत आसानी से विजय प्राप्त की. हमें दूसरे लोगों या विरोधी देशों के शोर मचाने पर नहीं, बल्कि जीत को सेलिब्रेट करने पर ध्यान देना चाहिए. हमें उस बात फर्क नहीं पड़ना चाहिए. इसके बजाय हमें अपनी टीम की तारीफ करनी चाहिए और गर्व महसूस होना चाहिए. हमें उम्मीद है कि जीत का ये मोमेंटम टूर्नामेंट के आखिरी मैच तक चलेगा.’
ये भी पढ़ें:- ICC हुआ PCB की मांग पर मेहरबान, मैच रेफरी के विवाद में लिया बड़ा फैसला
पाकिस्तान की मांग ICC ने की पूरी?
नो हैंडशेक विवाद के बाद ये खबर सामने आई कि मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा को सूर्यकुमार यादव से हाथ नहीं मिलाने के निर्देश दिए थे. इसी वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ICC से एंडी को एशिया कप से हटाने की मांग कर दी थी. पहले ICC ने इंकार कर दिया था लेकिन बाद में शर्त रखकर बात मान ली. हालांकि, एंडी 2025 के एशिया कप से बाहर नहीं हुए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार वो सिर्फ पाकिस्तान के मैचों में रेफरी की भूमिका नहीं निभाएंगे. पाकिस्तान अगर यूएई को आज हरा देती है, तो 21 सितंबर को टीम इंडिया के खिलाफ उनका फिर से मैच होगा.
ये भी पढ़ें:- हो गया असली वजह का खुलासा, PCB ने क्यों किया No-Handshake विवाद में उस्मान वाल्हा को बर्खास्त?
संबंधित खबरें
अगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 mins agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
2 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
4 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines