IND vs SA 4th T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाला चौथा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला रद्द हो गया. मैच के रद्द होने का कारण घना कोहरा रहा. क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में यह पहला मौका रहा जब किसी मुकाबले में कोहरे की वजह से एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी.
मैच रद्द होने के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स ने बीसीसीआई को जमकर लताड़ा. वहीं, स्टेडियम में पहुंचे दर्शक भी काफी खफा दिखाई दिए. फैन्स यह डिमांड करते हुए भी दिखाई दिए कि उनका पैसा वापस किया जाना चाहिए. हालांकि, इसको लेकर नियम क्या कहते हैं वो आइए आपको विस्तार से समझाते हैं.
वापस होगा फैन्स का पैसा?
अब फैन्स के पैसे वापस होंगे या नहीं इसको लेकर बीसीसीआई के दो नियम हैं. पहला नियम यह कहता है कि अगर किसी मैच में एक भी गेंद का खेल नहीं हो पाता है और किसी कारण मैच को रद्द करना पड़ता है, तो इस स्थिति में फैन्स के पैसे वापस किए जाएंगे. सिर्फ इसमें से टिकट बुकिंग फीस के पैसे काटे जाएंगे.
ये भी पढ़ें: 2 दिन में दो किलो घटा वजन, 7 से 10 दिन सिर्फ आराम… यशस्वी जायसवाल की हेल्थ पर आया बड़ा अपडेट
वहीं, बोर्ड का दूसरा नियम यह कहता है कि अगर मैच स्टार्ट हो जाता है और फिर किसी वजह से मैच को रद्द करना पड़ता है, तो इस सिचुएशन में फैन्स को टिकट के पैसे वापस नहीं मिल पाएंगे. अब क्योंकि लखनऊ में चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में एक भी गेंद का खेल नहीं हो सका था, तो तमाम फैन्स को उनके पैसे वापस लौटाए जाएंगे.
कब तक वापस मिलेंगे पैसे?
फैन्स के मन में यह भी सवाल होगा कि उन्हें टिकट के पैसे कब तक वापस मिलेंगे? दरअसल, रिफंड प्रोसेस राज्य क्रिकेट एसोसिएशन और टिकटिंग पार्टनर के बीच बातचीत होने के बाद शुरू होगा, जिसकी जानकारी जल्द ही शेयर की जा सकती है. पांच मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने अब 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. सीरीज का पांचवां और अंतिम टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है.
संबंधित खबरें
नमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
13 mins ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
24 mins agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
41 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
1 hr agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
3 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
3 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines