BCCI Sarfaraz Khan: रणजी ट्रॉफी 2025 के आगाज के साथ ही बीसीसीआई की ओर से मुंबई और जम्मू कश्मीर के बीच खेले जा रहे मैच में भारी ब्लंडर देखने को मिला. मुंबई के स्कोर कार्ड पर छोटे भाई मुशीर खान की जगह पर सरफराज खान का नाम लिख दिया गया.
सरफराज का नाम ओपनिंग में देखकर हर कोई हैरान रह गया और उनके नाम के आगे डक भी लिखा हुआ था. दरअसल, मुंबई की ओर से मुशीर पारी का आगाज करने उतरे थे और वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे. बीसीसीआई की ओर से हुई भारी मिस्टेक पर फैन्स ने जमकर मजे लिए.
BCCI से हुआ ब्लंडर!
दरअसल, जम्मू कश्मीर ने टॉस जीतने के बाद मुंबई को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. मुंबई की ओर से पारी का आगाज करने उतरे मुशीर खान और आयुष म्हात्रे. अब कायदे से तो स्कोर बोर्ड पर आयुष के साथ मुशीर का नाम होना चाहिए था. हालांकि, बोर्ड पर मुशीर की जगह सरफराज खान का नाम लिख दिया गया. मुशीर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और बिना खाते खोले पवेलियन लौटे.
ये भी पढ़ें: ICC Rankings: ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही कोहली-रोहित के साथ हुआ बड़ा ‘खेला’, शुभमन गिल के माथे पर भी आई शिकन!
सरफराज का नाम बतौर ओपनर देखकर हर कोई हैरान रह गया. पहली नजर में हर किसी को लगा कि मुंबई ने सरफराज को ओपनर के तौर पर यूज करने का रिस्क उठाया है. हालांकि, बाद में बीसीसीआई की ओर से हुई चूक का खुलासा हुआ और स्कोर बोर्ड पर सरफराज की जगह मुशीर का नाम लिखा गया.
अनलकी रहे सरफराज खान
पहले बैटिंग करने उतरे मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही. मुशीर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. इसके बाद दूसरे विकेट के लिए अजिंक्य रहाणे ने आयुष म्हात्रे के साथ मिलकर 61 रन जोड़े. आयुष 28 रन बनाकर आउट हुए, तो रहाणे 27 रन बनाकर चलते बने.
74 के स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही मुंबई की पारी को सिद्धेश लाड और सरफराज खान ने मिलकर बखूबी संभाला. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 67 रन जोड़े. सरफराज अनलकी रहे और वह 42 रन बनाने के बाद रनआउट होकर पवेलियन लौटे. सिद्धेश ने शानदार बैटिंग करते हुए शतक जमाया और 116 रनों की धांसू पारी खेली.
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
23 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
48 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
48 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines