BCCI Annual Central Contract: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साल 2022-23 के लिए भारत की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया है। इस कॉन्ट्रैक्ट में कुल 17 प्लेयर्स को शामिल किया गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर के अलावा सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान स्मृति मंधाना और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को सबसे ऊंचे ए-ग्रेड में जगह मिली है, जबकि बी ग्रेड में 5 और सी में 9 खिलाड़ियों को रखा गया है।
अगर पिछले साल की बात करें तो बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के ए-ग्रेड में कुल 5 खिलाड़ियों को जगह दी गई थी। पिछले साल ए-ग्रेड में शामिल राजेश्वरी गायकवाड़ इस साल ग्रेड-बी में रखी गई हैं, जबकि पूनम यादव को तो सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जगह ही नहीं मिली है। वहीं युवा जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष और शेफाली वर्मा सहित कई नए नामों को ग्रेड-बी में जगह मिली है।
रेणुका सिंह ग्रेड C से बी में पहुंचीं
2022 के वनडे वर्ल्ड कप और इस साल हुए टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद रेणुका ठाकुर ने ग्रेड-सी से बी में छलांग लगाई है।
यहां देखें कौन किस ग्रेड में शामिल है?
ग्रेड-ए– हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा
ग्रेड-बी- रेणुका सिंह ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष और राजेश्वरी गायकवाड़
ग्रेड-सी- मेघना सिंह, देविदा वैद्य, एस मेघना, अंजलि शर्वाणी, पूजा वस्त्रकार, स्नेह राणा, राधा यादव, हरलीन देओल, यस्तिका भाटिया।
ग्रेड के हिसाब से कितने पैसे दिए जाते हैं?
जानकारी के अनुसार, बीसीसीआई की तरफ से ए-ग्रेड में शामिल महिला खिलाड़ियों को सालाना एनुएल रीटेनरशिप फीस के तौर पर 50 लाख रुपये दिए जाते हैं। ग्रेड बी में शामिल महिला खिलाड़ियों को 30 लाख, जबकि सी ग्रेड में जगह बनाने वाली महिला क्रिकेटर्स को 10 लाख रुपये फीस के तौर पर दिए जाते हैं।
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
33 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
1 hr agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
2 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
3 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
6 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines