BBL 2023: ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग के पहले एलमिनेटर में ब्रिसबेन हीट के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने बल्ले से तबाही मचा दी है। वह 51 गेंद में 86 रन बनाकर खेल रहे हैं। ये मुकाबला सिडनी थंडर बनाम ब्रिस्बेन हीट के बीच खेला जा रहा है, जिसमें ब्रिसबेन की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही है।
उस्मान ख्वाजा ने लगाया शानदार छक्का
उस्मान ख्वाजा ने 86 रनों की नाबाद पारी में 8 चौके और 3 छक्के लगाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा छक्का लगाया, जिस पर फैंस झूम उठे। उस्मान 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक कदम निकालक बाहर आए और डीप एक्सट्रा कवर के ऊपर से शानदार छक्का ठोक दिया। उन्होंने यह छक्का Ross Pawson नाम के गेंदबाज के खिलाफ ठोका।
बिग बैश लीग लाइव मैच अपडेट
अगर मैच की बात करें तो ब्रिसबेन हीट ने पहले खेलते हुए 16 ओवर तक 1 विकेट खोकर 145 रन बना लिे हैं। क्रीज पर उस्मान ख्वाजा 86, जबकि मार्नस लाबुशेन 51 रन बनाकर खेल रहे हैं।
और पढ़िए –‘मैंने उनसे अच्छा खिलाड़ी नहीं देखा’ Suryakumar Yadav के मुरीद हुए रिकी पोंटिंग, कह दी ये बड़ी बात
ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों बिग बैश लीग खेली जा रही है। आज इस लीग का पहला एमिमिनेटर मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें सिडनी थंडर बनाम ब्रिस्बेन हीट की टीमें आमने-सामने हैं। इस मैच में सिडनी की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है, जबकि ब्रिसबेन हीट पहले बल्लेबाजी कर रही है।
सिडनी थंडर की प्लेइंग 11
डेविड वार्नर, मैथ्यू गिलक्स (wk), जेसन सांघा, ओलिवर डेविस, एलेक्स रॉस, डैनियल सैम्स, बेन कटिंग, नाथन मैकएंड्रू, क्रिस ग्रीन (c), रॉस पॉसन, उस्मान कादिर
ब्रिस्बेन हीट की प्लेइंग 11
उस्मान ख्वाजा (कप्तान), जोश ब्राउन, मारनस लाबुस्चगने, मैट रेनशॉ, सैम हैन, जिमी पीरसन (विकेटकीपर), जेम्स बाजले, माइकल नेसर, मैथ्यू कुह्नमैन, स्पेंसर जॉनसन, मिशेल स्वेपसन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
52 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines