BBL 2023: आईपीएल की तरह ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों बिग बैश लीग खेली जा रही है। इस लीग में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। आज होबार्ट हरिकेंस बनाम सिडनी सिक्सर्स के बीच लीग का 53वां मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में होबार्ट हरिकेंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है, जबकि सिडनी की टीम बल्लेबाजी कर रही है।
सिडनी की टीम ने टॉस हारकर पहले खेलते हुए तूफानी अंदाज में पारी की शुरुआत की है। टीम को स्टीव स्मिथ ने ताबड़तोड़ अंदाज में शुरुआत दिलाई और महज 5 ओवर में ही टीम ने 50 रन बना लिए हैं। स्मिथ 41 रन बनाकर खेल रहे हैं, उन्होंने 19 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्के ठोक डाले।
और पढ़िए –Virat Kohli और सचिन तेंदुलकर में कौन है बेस्ट ? कपिल देव ने करारा जवाब देते हुए कही ये बड़ी बात
https://twitter.com/BBL/status/1617439537416003585?s=20&t=xlAHD5X89qdMkMDGoZM3xQ
स्मिथ ने ठोका तूफानी छक्का
इस मुकाबले की एक गेंद पर सिडनी सिक्सर्स ने 15 रन बटोर लिया। ये वाकया दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर हुआ। दरअसल, गेंदबाज Joel Paris की गेंद पर स्मिथ ने स्क्वायर लेग के ऊपर से तूफाना छक्का ठोका। जिस पर दर्शक झूम उठे। स्टीव स्मिथ ने जिस गेंद पर पहला छक्का लगाया, वह गेंद नो बाल निकली, जिसे अंपायर ने फ्री हिट दिया।
एक गेंद पर बन गए 11 रन
इसके बाद जब गेंदबाज Joel Paris ने दोबारा बॉल डाली तो वह लेग साइड की दिशा में गई, जिसे बल्लेबाज और विकेटकीपर दोनों ने मिस कर गए। इस तरह गेंद वाइड निकली और बाउंड्री पर चली गई तो 5 रन जुड़े। अब फिर गेंदबाज ने गेंड डाली, जिस पर बल्लेबाज ने चौका लगाया, इस तरह दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर कुल 15 रन बने।
बिग बैश लीग प्वाइंट टेबल में दोनों टीमों की स्थिति
अगर प्वाइंट टेबल की बात करें तो सिडनी सिक्सर्स की टीम दूसरे नंबर पर मौजूद है। इस टीम ने 13 में से 9 मैच जीतकर 19 प्वाइंट हासिल किए हैं, जबकि होबार्ट हरिकेन्स की टीम सातवें नंबर पर है। इस टीम का प्रदर्शन खास नहीं रहा। 12 मैच में इसे 7 में हार मिली है। यही वजह है कि 10 प्वाइंट के साथ ये टीम नीचे से दूसरे नंबर पर मौजूद है।
और पढ़िए –IND vs NZ: इंदौर को क्यों कहा जाता है टीम इंडिया का मजबूत किला, इस बड़े रिकॉर्ड पर रोहित की निगाहें
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
सिडनी सिक्सर्स प्लेइंग इलेवन- जोश फिलिप (डब्ल्यू), स्टीवन स्मिथ, कर्टिस पैटरसन, मोइसेस हेनरिक्स (सी), जॉर्डन सिल्क, हेडन केर, डैनियल क्रिश्चियन, बेन द्वारसुइस, सीन एबॉट, जैक्सन बर्ड, इजहारुलहक नवीद
होबार्ट हरिकेन्स प्लेइंग इलेवन- कालेब ज्वेल, बेन मैकडरमोट, ज़क क्रॉली, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (w/c), डी आर्सी शॉर्ट, फहीम अशरफ, जोएल पेरिस, नाथन एलिस, पैट्रिक डोले, रिले मेरेडिथ
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
34 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines