BBL 2023: ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग खेली जा रही है। आईपीएल की तर्ज पर खेली जाने वाली इस लीग में एक से बढ़कर एक नजारे देखने को मिल रहे हैं और दर्शकों को जमकर मनोरंज हो रहा है। आज इस लीग में 45वां मैच खेला जा रहा है, जिसमें सिडनी सिक्सर्स बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीमें आमने-सामने हैं।
कॉफ़्स हार्बर में खेले जा रहे इस मुकाबले में एडिलेट स्ट्राइकर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, वहीं टॉस हारने वाली सिडनी सिक्सर्स की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। टीम को पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर जोश फिलिपे के रूप में बड़ा झटका लगा है।
और पढ़िए – Sarfaraz Khan का हाहाकार, सेंचुरी ठोक मैदान में दिखाया जोश, कोच ने कैप उतारकर दी सलामी, देखें वीडियो
इस तरह आउट हो गए जोश फिलिपे
सलामी बल्लेबाज जोश फिलिपे को मैथ्यू शॉर्ट ने क्लीन बोल्ड कर दिया। स्पिनर शॉर्ट ने गुड लेंथ गेंद डाली, जिस पर बल्लेबाज ने चौका मारने के लिए बल्ला घुमाया, लेकिन वह पूरी तरह गेंद को मिस कर गए और गेंद ने गिल्लियां उड़ा दीं। आउट होने के बाद फिलिपे बेहद निराश दिखे। उन्होंने 3 गेंद में 1 रन बनाया।
https://twitter.com/BBL/status/1615262967020544000?s=20&t=FpW-JguS9FsQG3o9zCsetg
मैच का लाइव स्कोर
अगर मैच की बात करें तो सिडनी सिक्सर्स की टीम ने 4 ओवर का खेल होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 30 रन बना लिए हैं। क्रीज पर स्टीव स्मिथ 41 गेंद में 22 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि पैटरशन 2 रन पर नाबाद हैं।
और पढ़िए – फैन हो तो ऐसा…विराट कोहली से मांगा था शतक, कसम पूरी होते ही रचा ली शादी, देखें फोटो
दोनों टीमों की प्वाइंट टेबल में स्थिति
अगर इन दोनों टीमों की प्वाइंट टेबल में स्थिति देखें तो एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम टीम 10 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। इस टीम ने 11 में से 5 मौच जीते हैं, जबकि 6 में हार मिली है। वहीं सिडनी सिक्सर्स की टीम 15 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है, इस टीम ने 11 में से 7 मैच जीते हैं, जबकि 3 में हार मिली है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
एडिलेड स्ट्राइकर्स (प्लेइंग इलेवन): मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड (कप्तान), एलेक्स केरी (विकेटकीपर), एडम होस, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, थॉमस केली, बेन मैनेंटी, कैमरून बॉयस, वेस आगर, हेनरी थॉर्नटन, हैरी कॉनवे
सिडनी सिक्सर्स (प्लेइंग इलेवन): जोश फिलिप (विकेटकीपर), स्टीवन स्मिथ, कर्टिस पैटरसन, मोइसेस हेनरिक्स (कप्तान), जॉर्डन सिल्क, हेडन केर, डैनियल क्रिश्चियन, बेन द्वारसुइस, सीन एबॉट, स्टीव ओ’कीफ, टॉड मर्फी
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
6 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
35 mins agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
1 hr ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
2 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
4 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines