BBL 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग 2022-2023 में बाएं हाथ के चाइनामैन गेंदबाज Patrick Dooley ने एक कमाल की गेंद फेंकी, जिस पर बल्लेबाज Adam Hose चारों खाने चित होकर बोल्ड हो गए। गेंद गिरकर टर्न हुई और स्टंप की गिल्लियां उड़ा दी हैं। आउट होने के बाद बल्लेबाज एडम होस हैरान नजर आए। एडम होस एक तूफानी बल्लेबाज हैं। वह लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं।
और पढ़िए – BBL 2022 में Josh Brown ने मचाया गदर, मैदान के हर तरफ कूटे 6 खतरनाक छक्के, देखें
दरअसल, चाइनामैन गेंदबाज Patrick Dooley होबार्ट हरिकेन्स की टीम से खेल रहे हैं। आज बिग बैश लीग में Hobart Hurricanes vs Adelaide Strikers के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में एडिलेड की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। खबर लिखे जाने तक एडिलेड ने 16 ओवर के बाद 131 रन बना लिए हैं।
होबार्ट हरिकेन्स बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच खेला जा रहा मैच
ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग का रोमांच जारी है। इस लीग के अब तक 25 मैच खेले जा चुके हैं। आज होबार्ट हरिकेन्स बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच लीग का 26वां मैच खेला जा रहा है। यह मुकाबला बेलेरिव ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है, जिसमें Adelaide Strikers ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
और पढ़िए – PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट पहले पाकिस्तान का बड़ा ऐलान, दर्शकों में खुशी की लहर
बिग बैश लीग 2022 की प्वाइंट टेबल
अगर बिग बैश लीग की प्वाइंट टेबल की बात करें तो Hobart Hurricanes सबसे नीचे है। इस टीम को 5 मैच में से 3 मुकाबलों में हार मिली और 2 मैच जीते हैं। वहीं एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। इस टीम ने 7 में से 4 मैच जीते, जबकि 3 मुकाबले हारे हैं। आज जहां एडिलेड की टीम प्वाइँट टेबल में ऊपर जाना चाहेगी, वहीं सबसे नीचे मौजूद होबार्ट हरिकेंस की टीम भी अंक तालिका में सम्मानजनक स्थिति हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
एडिलेड स्ट्राइकर्स (प्लेइंग इलेवन): हेनरी हंट, मैथ्यू शॉर्ट, क्रिस लिन, एडम होज, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, थॉमस केली, हैरी नील्सन (डब्ल्यू), राशिद खान, वेस आगर, हैरी कॉनवे, पीटर सिडल (सी)
होबार्ट हरिकेन्स (प्लेइंग इलेवन): डी आर्सी शॉर्ट, बेन मैकडरमोट, मैथ्यू वेड (कप्तान/कप्तान), कालेब ज्वेल, टिम डेविड, आसिफ अली, मिशेल ओवेन, फहीम अशरफ, नाथन एलिस, पैट्रिक डोले, रिले मेरेडिथ
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
19 mins agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
1 hr agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
2 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
9 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
10 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
10 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
11 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
12 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
12 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines