BBL 2022-23: ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग 2022-23 में आज सिडनी थंडर बनाम पर्थ स्कॉचर्स की टीमें आमने-सामने हैं। यह लीग का 39वां मुकाबला है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मुकाबले में पर्थ स्कॉचर्स के फील्डर ने कमाल का कैच पकड़ा है।
इस मुकाबले में पर्थ स्कॉचर्स के सलामी बल्लेबाज Cameron Bancroft ने तूफानी फील्डिंग का नजारा पेश किया और कमाल का कैच पकड़ा। वह बाउंड्री लाइन पर हवा में उछले और डाइव लगाते हुए असंभ कैच लपक किया। जब वह वापस जमीन पर गिरे तो बाउंड्री से चट होते-होते बचे। इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
और पढ़िए – IND vs AUS: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, जल्द वापसी करेगा यह खतरनाक ऑलराउंडर, देखिए Video
Nathan McAndrew ने बनाए 21 रन
दरअसल, Nathan McAndrew ने मिड विकेट ऐरिया में पूरी ताकत के साथ शॉट खेला था। लेकिन Cameron Bancroft बीच में आ गए और उन्होंने मुश्किल कैच लपक लिया। बल्लेबाज 17 गेंद में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटा।
सिडनी थंडर बनाम पर्थ स्कॉचर्स लाइव स्कोर
अगर मैच की बात करें तो सिडनी थंडर ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 19 ओवर में ऑल आउट होकर 111 रन बनाए हैं। यह मैच जीतने के लिए पर्थ स्कॉचर्स के लिए 112 रन बनाने हैं। फिलहाल पर्थ स्कॉचर्स की टीम ने 5 ओवर में बिना विकेट गंवाए 41 रन बना लिए हैं।
प्वाइंट टेबल में दोनों टीमों की स्थिति
अगर बिग बैश लीग की प्वाइंट टेबल पर नजर डालें तो सिडनी थंडर चौथे स्थान पर है। सिडनी ने 10 में से 6 मुकाबले जीते हैं। वहीं पर्थ स्कॉचर्स की टीम नंबर वन है। इस टीम ने 9 में से 7 मैच जीतकर 14 प्वाइंट हासिल किए हैं और टॉप पर विराजमान है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पर्थ स्कॉचर्स (प्लेइंग इलेवन)- कैमरन बैनक्रॉफ्ट, स्टीफन एस्किनाज़ी, आरोन हार्डी, जोश इंगलिस (डब्ल्यू), एश्टन टर्नर (सी), निक हॉब्सन, एश्टन एगर, मैथ्यू केली, एंड्रयू टाय, डेविड पायने, लांस मॉरिस।
सिडनी थंडर (प्लेइंग इलेवन)- डेविड वार्नर, मैथ्यू गिलक्स (डब्ल्यू), सैम व्हाइटमैन, ओलिवर डेविस, एलेक्स रॉस, डैनियल सैम्स, बेन कटिंग, नाथन मैकएंड्रू, क्रिस ग्रीन (सी), ब्रेंडन डोगेट, उस्मान कादिर।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
17 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines