Womens Caribbean Premier League 2025 Final: टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बारबाडोस रॉयल्स और गयाना अमेजन वॉरियर्स की टीमें आमने-सामने थी. जहां पर बारबाडोस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गयाना अमेजन वारियर्स वुमेन की टीम ने 20 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर 136 रन बनाए. जवाब में बारबाडोस की टीम ने 3 विकेट से मुकाबला और खिताब दोनों ही अपने नाम कर लिया. इसी के साथ बारबाडोस की टीम ने खिताबी जीत का चौका भी लगा दिया.
बारबाडोस रॉयल्स की टीम बनी चैंपियन
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गयाना अमेजन वारियर्स वुमेन के लिए विकेटकीपर एमी हंटर ने 29 रनों की धीमी पारी खेली. दूसरी सलामी बल्लेबाज रियलियाना ग्रिमंड ने भी बेहद निराश किया. नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरी लौरा हैरिस ने सिर्फ 8 गेंदों में ही 18 रन बना दिए. वहीं कप्तान शेमाइन कैंपबेल ने भी नाबाद 28 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही टीम 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 136 रन ही बना सकी.
जवाब में बारबाडोस रॉयल्स की टीम के लिए चमारी अटापट्टू ने 25 रनों की पारी खेली. किशिया नाइट और कोर्टनी वेब ने भी 31-31 रनों की पारी खेली. अंत में एलिया एलन ने नाबाद 17 रन और श्रेयंका पाटिल ने भी नाबाद 10 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही बारबाडोस की टीम ने 3 विकेट से फाइनल मुकाबला जीत करके खिताब अपने नाम कर लिया.
ये भी पढ़ें: रविवार को भी होगा ‘No Handshake’ ड्रामा, PCB ने भी किया ऐलान.. ‘हमारा भी अब हाथ नहीं मिलाएगा कप्तान!’
रॉयल्स ने जीता 5वां खिताब
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने साल 2008 में अपनी पहली ट्रॉफी जीती थी. जिसके बाद बाकी की 4 ट्रॉफी बारबाडोस रॉयल्स की टीम ने अपने नाम किया. साल 2022 में इस टूर्नामेंट का नाम महिला 6IXTY था. उस समय भी बारबाडोस की टीम चैंपियन बनी थी. उसके बाद इस टूर्नामेंट का नाम महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग हो गया। बारबाडोस की टीम ने उसके बाद साल 2023, और 2024 में भी इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया था. इसी के साथ रॉयल्स फ्रेंचाइजी ने साल 2025 में अपना 5वां खिताब अपने नाम कर लिया.
ये भी पढ़ें: भारतीय दिग्गज ने पाकिस्तान की ‘बॉयकॉट’ धमकी को बताया बचकानी हरकत, पूछा क्यों नहीं दिखाई हिम्मत?
संबंधित खबरें
फैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
17 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
27 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
33 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines