BAN W vs IND W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कमाल कर दिया है। जूनियर और सीनियर खिलाड़ियों से सजी टीम इंडिया ने बांग्लादेश को दूसरे टी20 में 8 रनों से मात दी है। 3 मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली इस टीम ने पहले टी20 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और बोर्ड पर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 95 रन लगाए। 96 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 1 गेंद शेष रहते आलराउट हो गई। आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 11 रनों की दरकार थी, लेकिन शेफाली वर्मा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 1 रन दिया और उस ओवर में 4 विकेट निकाल दिए।
मैच का हाल
टीम इंडिया के लिए शेफाली वर्मा ने19 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली थी। उनके अलावा अमनजोत कौर ने अंत में 14 रनों का योगदान दिया था। बांग्लादेश के लिए कप्तान निगर सुल्ताना ने 38 रन बनाए, लेकिन वह एन वक्त पर आकर आउट हो गईं। टीम इंडिया के लिए मिन्नू मणी ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
आखिर ओवर में 11 रन चाहिए थे, बने सिर्फ 1
बांग्लादेश को जीत के लिए आखिरी ओवर में 11 रनों की दरकार थी। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शेफाली वर्मा को गेंद थमा दी। उन्होंने कप्तानी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए एक ओवर में 4 विकेट चटका डाले और मैच का रुख पलट दिया। 20वें ओवर में शेफाली की घातक गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने 8 रन से मुकाबला अपने नाम किया। शेफाली ने बल्ले से 14 गेंद पर 19 रनों का योगदान दिया फिर गेंद से कमाल करते हुए 3 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट निकाले।
संबंधित खबरें
हार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
4 mins ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
42 mins agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
58 mins agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
2 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
3 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
10 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
11 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
12 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
12 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines