BAN vs IRE: बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला चैटोग्राम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने तूफानी शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज लिटन दास और रोनी तालुकदार ने पहले विकेट के लिए 124 रनों की साझेदारी कर बड़ा धमाका किया है।
सलामी बैटर्स लिटन दास और रोनी तालुकदार ने बांग्लादेश के लिए टी20 के इतिहास में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बनाकर इतिहास रचा है। इन दोनों ने मोहम्मद नेम और सौम्य सरकार का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने साल 2021 में जिम्बाव्वे के खिलाफ 102 रनों की साझेदारी की थी।
और पढ़िए – IPL 2023: बॉलरों को समझ नहीं आएंगे जो रूट, पहली बार आईपीएल खेलने जा रहे स्टार बल्लेबाज ने भरी हुंकार
बांग्लादेश के लिए टी20 में सबसे बड़ी साझेदारी 132 रन
बांग्लादेश के लिए टी20 में सबसे बड़ी साझेदारी की बात करें तो तमीम इकबाल और महमुदुल्लाह ने 132 रनों की साझेदारी की थी। इन दोनों ने साल 2012 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मीरपुर में दूसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी कर इतिहास रचा था। पिछले 13 सालों से यह रिकॉर्ड कायम है।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1641024847634464772?s=20
और पढ़िए – IPL 2023: आईपीएल 2023 के लिए रोहित शर्मा की धाकड़ तैयारी, आगे बढ़कर खेल रहे दमदार शॉट्स, देखें वीडियो
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
बांग्लादेश की प्लेइंग 11- लिटन दास (wk), रोनी तालुकदार, नजमुल हुसैन शंटो, शमीम हुसैन, तौहीद हिरदॉय, शाकिब अल हसन (c), मेहदी हसन मिराज, नासुम अहमद, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद
आयरलैंड की प्लेइंग 11- पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, लोरकन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलनी, कर्टिस कैम्फर, मार्क अडायर, फिओन हैंड, ग्राहम ह्यूम, बेंजामिन व्हाइट
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
34 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
41 mins agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines