हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BAN vs AFG: टी-20 सीरीज से बाहर हुए नवीन उल हक, इस खिलाड़ी को मौका

विज्ञापन
BAN vs AFG Naveen ul Haq

नई दिल्ली: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ आगामी दो मैचों की टी20 सीरीज में चोटिल नवीन-उल-हक को बाहर कर दिया है। उनकी जगह निजात मसूद को टीम में शामिल किया है। नवीन इलाज के लिए इंग्लैंड जाएंगे। उनके घुटने की चोट के लिए विशेषज्ञ की देखरेख में छोटी सी सर्जरी होने की संभावना है।

दो महीने बाहर रहने की उम्मीद 

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता असदुल्लाह खान ने शनिवार को क्रिकबज को बताया, “नवीन के दो महीने के लिए बाहर रहने की उम्मीद है। हमने नवीन की जगह निजात को लिया है। हमने तेज गेंदबाज के लिए तेज गेंदबाज को चुना है और हमें लगता है कि वह अच्छी फॉर्म में है।” 24 साल के निजात ने अब तक एक टेस्ट और दो टी-20 खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 5 और टी-20 में 4 विकेट चटकाए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में खेले गए टेस्ट में उन्होंने डेब्यू कर 5 विकेट लिए थे।

मौजूदा तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के बाद दोनों टीमें क्रमशः 14 और 16 जुलाई को सिलहट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में निर्धारित दो टी20ई मैचों के लिए सिलहट की यात्रा करेंगी।

विज्ञापन

विराट कोहली के साथ हुई थी कहासुनी 

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विराट कोहली और अफगानिस्तान के स्टार पेसर नवीन उल हक के बीच आईपीएल के 16वें सीजन के दौरान कहासुनी हुई थी। इस घटना के बाद से ही नवीन उल हक सुर्खियों में हैं। विराट से भिड़ने के बाद नवीन उल हक ने सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट किए थे जिसको फैंस ने कोहली से जोड़कर देख रहे थे।

बांग्लादेश के खिलाफ अफगानिस्तान की टी-20 टीम: 

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, हजरतुल्लाह जजई, मोहम्मद शहजाद, इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, सेदिक अटल, करीम जनात, अजमतुल्लाह उमरजई, फजलहक फारूकी, निजात मसूद, वफदर मोमंद, फरीद अहमद मलिक, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola