Harold Dennis ‘Dickie’ Bird: इंग्लैंड से आने वाले क्रिकेट जगत के महानतम अंपायर हेरोल्ड डेनिस ‘डिकी’ बर्ड का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. इसका ऐलान यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने किया है. इसी क्लब के लिए उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेली थी. यॉर्कशायर के अलावा डिकी बर्ड ने लीसेस्टरशायर के लिए भी काउंटी में खेला है. बर्ड पहले फुटबॉल खेला करते थे, लेकिन बाद में उन्होंने क्रिकेट की ओर रुख किया. क्रिकेट की दुनिया में जिसके बाद डिकी बर्ड महानतम अंपायरों में से एक बने.
यॉर्कशायर ने फैंस को दी खबर
हेरोल्ड डेनिस ‘डिकी’ बर्ड के निधन की खबर देते हुए यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने कहा, ‘यह अत्यंत दुख की बात है कि यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब क्रिकेट के सबसे प्रिय व्यक्तियों में से एक हेरोल्ड डेनिस “डिकी” बर्ड एमबीई ओबीई के निधन की घोषणा करता है, जिनका 92 वर्ष की आयु में घर पर शांतिपूर्वक निधन हो गया. यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब में सभी की संवेदनाएं इस कठिन समय में डिकी के परिवार और दोस्तों के साथ हैं. क्लब में सभी को उनकी बहुत याद आएगी, क्योंकि उन्होंने यहाँ सभी के समर्थन में बहुत समय बिताया और उन्हें यॉर्कशायर के इतिहास के सबसे महान पात्रों में से एक के रूप में याद किया जाएगा.’
ये भी पढ़ें: दिनेश कार्तिक के हाथों में टीम इंडिया की कप्तानी, आर अश्विन के साथ इस टूर्नामेंट में होगी मैदान पर वापसी
हेरोल्ड डेनिस ‘डिकी’ बर्ड का शानदार रहा था करियर
अपने अंपायरिंग करियर में हेरोल्ड डेनिस ‘डिकी’ बर्ड ने 66 टेस्ट मैच और 69 वनडे मैच किए थे. इस दौरान उन्होंने 3 विश्व कप में भी अंपायर की भूमिका निभाई थी. साल 1996 में हेरोल्ड डेनिस ‘डिकी’ बर्ड ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए लॉर्ड्स टेस्ट में आखिरी बार अंपायरिंग की थी. इसी मैच से राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. मैदान पर उनके सही व्यवहार और अच्छे फैसले के कारण ही सभी टीमें उनका बहुत ज्यादा सम्मान करती थी. साल 1971 में हेरोल्ड डेनिस ‘डिकी’ बर्ड ने अपने अंपायरिंग करियर की शुरुआत की थी.
यहां क्लिक करके पढ़ें श्रीलंका और पाकिस्तान मैच के सभी अपडेट
संबंधित खबरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
22 mins agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
39 mins agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
46 mins ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
1 hr ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
2 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines