ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 35वां मुकाबला शनिवार को न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच बेंगलुरु में खेला गया। इस मैच में ग्रीन टीम को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 21 रन से जीत मिली। विपक्षी टीम के खिलाफ मिली इस बड़ी जीत से कप्तान बाबर आजम काफी खुश नजर आए। उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘मैदान में बल्लेबाजी के लिए आने से पहले हमने खुद पर भरोसा जताया कि हम इस लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। हमें अच्छे पार्टनरशिप की जरूरत थी। हमें अंदाजा था कि मुकाबले के दौरान बारिश कभी भी दस्तक दे सकती है।’
पाक कप्तान ने आगे कहा, ‘पर हमें यह उम्मीद नहीं थी कि यह इतनी जोरदार होगी। बस हम एक साझेदारी बनाने की कोशिश कर रहे थे। मैं फखर के साथ बस स्ट्राइक रोटेट कर रहा था जिससे वह अपने अंदाज में खेल सके। हम जानते थे कि बाउंड्री लाइन छोटी है, तो हमें उसका इस्तेमाल कैसे करना है। मैच के दौरान हमने अपनी पूरी कोशिश की है, लेकिन कुछ मैचों में नतीजा हमारे पक्ष में नहीं रहा।’
यह भी पढ़ें- World Cup 2023: पाकिस्तान की जीत से एक टीम को सेमी फाइनल में मिली एंट्री, देखें Points Table का हाल
फखर जमां बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’:
न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली इस बड़ी जीत में पाकिस्तान के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फखर जमां का अहम योगदान रहा। उन्होंने अपनी टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए 81 गेंदों का सामना किया। इस बीच 155.56 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 126 रन बनाने में कामयाब रहे। फखर को इस उम्दा पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया है।
मैच के बाद उन्होंने कहा, ‘शुरूआती ओवरों में हमने समय लिया और विकेट को समझने की कोशिश की, फिर तेज गति से रन बनाने शुरू किए। मुकाबले के दौरान इस उम्दा पारी को मैंने खूब इंजॉय किया। मुझे पता था यह मुकाबला हमारे लिए ‘करो या मरो’ जैसा था। टीम मीटिंग में हमने आक्रामक खेल के बारे में चर्चा की थी। यह मेरी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक है। मैंने अफ्रीका के खिलाफ 193 रन बनाए थे, लेकिन यह बेहतरीन है।’
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines