हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

18 साल के भारतीय कप्तान ने मचाया बल्ले से कोहराम, T20 में ठोका विस्फोटक शतक, Dhoni भी होंगे खुश!

Ayush Mhatre T20 Century: 18 साल के भारतीय कप्तान ने सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से जमकर महफिल लूटी. मुंबई की ओर से खेलते हुए इस बैटर ने 207 रनों के स्ट्राइक रेट से तबाही मचाई और टी-20 में अपना पहला शतक जमाया.

विज्ञापन
Ayush Mhatre

Ayush Mhatre T20 Century: सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में मुंबई ने एकतरफा मुकाबले में विदर्भ को 7 विकेट से रौंद डाला. विदर्भ से मिले 193 रनों के लक्ष्य को मुंबई ने हंसते-खेलते हुए सिर्फ 17.5 ओवर में हासिल कर लिया. मुंबई की जीत के हीरो 18 वर्षीय आयुष म्हात्रे रहे. आयुष ने विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए सिर्फ तूफानी शतक जमाया. अपनी इस इनिंग के दौरान आयुष ने 207 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 8 चौके और इतने ही सिक्स जमाए. आयुष के आगे विदर्भ का मजबूत बॉलिंग अटैक मजाक बनकर रह गया.

आयुष ने मचाया कोहराम

193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. वहीं, हार्दिक भी सिर्फ एक रन बनाकर चलते बने. 21 के स्कोर पर 2 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही मुंबई की पारी को सूर्यकुमार यादव और आयुष म्हात्रे ने बखूबी अंदाज में संभाला. आयुष ने विदर्भ के बॉलिंग अटैक से खिलवाड़ करते हुए सिर्फ 49 गेंदों में अपने टी-20 करियर का पहला शतक ठोका. अपनी इस इनिंग में उन्होंने 8 बार गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया, तो इतनी ही बार बॉल को हवाई यात्रा पर भेजा.

आयुष ने सूर्या के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 88 रन जोड़े. वहीं, चौथे विकेट के लिए आयुष ने शिवम दुबे संग मिलकर 85 रनों की अटूट साझेदारी जमाई. आयुष 53 गेंदों में 110 रन बनाकर नॉटआउट रहे. वहीं, दुबे भी 19 गेंदों में 39 रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर लौटे. शिवम ने अपनी पारी में 3 चौके और तीन सिक्स लगाए. शिवम ने गेंदबाजी में भी 3 विकेट चटकाए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कप्तान बनते ही Prithvi Shaw का बल्ले से बड़ा धमाका, तूफानी बैटिंग से लूटी महफिल, 23 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

एशिया कप में आयुष को मिली है कप्तानी

सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में शतकीय पारी खेलने वाले आयुष म्हात्रे को अंडर-19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का कप्तान भी नियुक्त किया गया है. आईपीएल ऑक्शन से पहले आयुष की इस पारी से एमएस धोनी भी काफी खुश होंगे. बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने आयुष को आगामी सीजन के लिए रिटेन किया है और वह सीएसके की ओर से ही धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola