Sydney Test Day 2 Match Report: एशेज सीरीज में सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है, इंग्लैंड के 384 के जवाब में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार 5 जनवरी 2026 को स्टंप का ऐलान होने तक 2 विकेट खोकर 166 रन बना लिए हैं. कंगारुओं की तरफ से ट्रेविस हेड 91 और माइकल नेसर 1 रन बनाकर नॉट आउट रहे. इंग्लैंड की लीड फिलहाल 218 रन की है.
इंग्लैंड की पहली पारी
दूसरे दिन इंग्लैंड ने 211/3 के आगे खेलना शुरू किया. उस वक्त जो रूट 72 और हैरी ब्रूक 78 पर नॉट आउट थे. हालांकि ब्रूक अपने रनों की संख्या ज्यादा आगे नहीं बढ़ा पाए और महज 84 रन पर पवेलियन वापस लौट गए. फिर बेन स्टोक्स के डक आउट होने पर मेहमान टीम को बड़ा झटका लगा, हालांकि फिर जैमी स्मिथ ने 46 रन बना कर इंग्लैंड की पारी को 323/6 तक पहुंचा दिया, लेकिन सबसे असरदार जो रूट रहे जिन्होंने अपनी टीम को 384 तक स्कोर पहुंचाने में मदद की.
रूट ने की पोटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी
जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 242 गेंदों में 15 चौकों की मदद से शानदार 160 रन बनाए, इस तरह उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग के 41 शतकों की बराबरी कर ली. रूट की इसी इनिंग की बदौलत इंग्लिश टीम अपनी पहली पारी में 384 रन बना सकी. ऑस्ट्रेलिया की तरह से माइकल नेसर ने 4, मिचेल स्टार्क और स्टॉक बोलैंड ने 2-2 वकेट हासिल किए, इसके अलावा कैमरून ग्रीन और मार्नस लाबुशेन को 1-1 विकेट मिले.
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी
ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड और जेक वेदराल्ड ओपनिंग करने के लिए पिच पर आए. कंगारुओं को पहला झटका बेन स्टोक्स ने 57 रन पर दिया जब वेदराल्ड 21 रन के निजी स्कोर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. इसके बाद दूसरा विकेट 162 रन पर गिरा, जब मार्नस लाबुशेन 48 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए. अब अगले दिन ट्रेविस हेड और माइकल नेसर पर मेहमान टीम को लीड दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी.
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
6 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
7 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
8 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
9 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines