AUS U19 vs IND U19: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद अपनी खास पहचान बनाई है. जिसके बाद से ही वो चर्चा में बने हुए हैं. इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अंडर 19 टीम के लि यूथ टेस्ट खेल रहे वैभव ने पहले मैच की पहली पारी में शतक ठोककर सुर्खियां बटोरीं. लेकिन हम यहां वैभव की बात हीं करेंगे, यहां उस खिलाड़ी की बात होगी, जिसने वैभव के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के गेंदबाजों के जमकर कुटाई की. पहले वैभव ने 86 बल पर 113 रन कूटे, जब वो आउट हो गए तो उनके साथी ने मोर्चा संभाला और शतक ठोक तलहका मचा दिया.
यहां जिस खिलाड़ी की बात हो रही है वो कोई और नहीं बल्कि वेदांत त्रिवेदी हैं, जिन्होंने पहले वनडे सीरीज में कमाल किया और अब यूथ टेस्ट की पहली ही पारी में भारत की अंडर 19 टीम के लिए कमाल की सेंचुरी बनाई. इस खिलाड़ी ने 134 बॉल पर शतक पूरा किया, जिसमें 15 चौके शामिल रहे. वेदांत नंबर 4 पर बैटिंग करने उतरे थे और उन्होंने कमाल की बैटिंग की. खबर लिखे जाने तक ये खिलाड़ी 169 बॉल पर नाबाद 116 रन बना चुका है.
कौन हैं वेदांत त्रिवेदी?
दरअसल, वेदांत और वैभव इस वक्त अंडर 19 टीम में एक साथ ही खेल रहे हैं, वैभव जहां बिहार से आते हैं तो वहीं वेदांत गुजरात के अहमदाबाद से ताल्लुक रखते हैं. वेदांत की उम्र अभी 18 साल है. वो एक बैटिंग ऑलराउंडर हैं. दाएं हाथ से बढ़िया बल्लेबाजी के साथ ही वो राइट आर्म लेगब्रेक भी करते हैं.
वनडे सीरीज के बाद टेस्ट में भी जलवा
वेदांत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अंडर 19 टीम के लिए यूथ वनडे सीरीज के तीन मैचों में 61, 26 और 86 रनों की पारियां खेलकर सुर्खियां बटोरी थीं. इसके बाद अब टेस्ट की पहले मैच की पहली ही पारी में उनका बल्ला बोला है. वैभव के कमाल के बीच वेदांत ने भी अपना नाम क्रिकेट फैन तक पहुंचाने की कोशिश की है. अब देखना होगा कि वो इस पारी को कितना बड़ा कर पाते हैं.
मैच का लेखा जोखा
अगर मुकाबले की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 243 रन बनाए थे. अब भारत की अँडर 19 टीम पहली इनिंग में बैटिंग कर रही है. दूसरे दिन के तीसरे सेशन में खबर लिखे जाने तक उसने 6 विकेट खोकर 338 रन बना लिए हैं. वेदांत 116 जबकि खिलान पटेल 4 रनों पर नाबाद हैं. भारत इस पारी में 96 रनों की लीड ले चुका है. आज अभी करीब 25 ओवरों का खेल बाकी है. देखना होगा कि टीम इंडिया कितने रनों की लीड हासिल कर पाती है.
ये भी पढ़ें: NZ vs AUS T20I Series: चेहरे पर आए टांके, नाक के पास लगा कट, पूरी सीरीज से बाहर हुआ ये मैच विनर
ILT20: इस टीम ने चमकाई पीयूष चावला की किस्मत, 38 साल की उम्र में यहां दिखाएंगे जलवा
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
40 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
44 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
3 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
4 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines