IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया पांचवां टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ा. टॉस गंवाने के बाद भारतीय टीम ने 4.5 ओवर में स्कोर बोर्ड पर 52 रन लगाए थे, लेकिन तभी बिजली गिरने की आशंका के चलते मैच को रोक दिया गया. इसके बाद गाबा में झमाझम बारिश शुरू हो गई, जो रुक ही नहीं सकी.
आखिर में अंपायर्स को मैच को रद्द करने का फैसला लेना पड़ा. पांच मैचों की सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया. सीरीज गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने कहा कि इस सीरीज से टीम ने कई चीजें सीखी हैं, जो आगे काम आएगी.
हार के बाद क्या बोले कप्तान मार्श?
सीरीज गंवाने के बाद कप्तान मिचेल मार्श ने कहा, “मुझे याद नहीं है कि कब बिना बारिश के हम आखिरी मैच खेले थे. हालांकि, यह सीरीज कमाल की रही. भारतीय टीम ने उस समय मैच जीते जब सबसे अहम टाइम था. टीम इंडिया को जीत के लिए बधाई. इस सीरीज से हमने बतौर टीम काफी कुछ सीखा, जो आगे बढ़ते हुए हमारे काम आएगा. जिन खिलाड़ियों को मौका दिया गया उन्होंने आकर अच्छा प्रदर्शन किया और अपने रोल को बखूबी निभाया. “
ये भी पढ़ें: एक दिन में 3 बार शर्मसार हुई टीम इंडिया! कुवैत-यूएई के बाद नेपाल ने भी एकतरफा मैच में बुरी तरह रौंदा
कंगारू कप्तान ने आगे कहा, ” हम उनसे बस यही उम्मीद कर सकते हैं. हमारे जब सभी मुख्य खिलाड़ी खेलते हैं, तो हमारी टीम काफी सैटल नजर आती है. बिग बैश का आगाज जल्द होने वाला है, जिसमें खिलाड़ी एन्जॉय करेंगे. उम्मीद है कि पर्थ स्कॉचर्स खिताब जीतने में सफल रहेगी. मेरे हिसाब से टी-20 वर्ल्ड कप में पैट कमिंस नहीं मैं ही कप्तानी करता हुआ नजर आऊंगा.”
ऑस्ट्रेलिया का हाल बेहाल
बाइलेटरल टी-20 सीरीज में साल 2022 से ऑस्ट्रेलिया का हाल बेहाल रहा है. 2022 में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से पटखनी दी थी. वहीं, इसी साल इंग्लैंड ने कंगारू टीम को 2-0 से मात दी थी. वहीं, 2023 में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से धूल चटाई थी. अब टीम इंडिया ने एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से रौंद डाला है. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर आजतक कोई भी टी-20 सीरीज नहीं गंवाई है.
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
42 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines