Australia Squad 2nd Test: एशेज सीरीज की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई. ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पर्थ में हुए पहले टेस्ट में पराजित करके सीरीज में लीड हासिल कर ली. अब फैंस की नजर गाबा में होने वाले दूसरे टेस्ट पर है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इसके लिए अपने 14 सदस्यी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. पहले टेस्ट के मुकाबले स्क्वाड में कोई बदलाव नहीं है. मैच विनर खिलाड़ी पैट कमिंस अभी भी बाहर हैं और स्टीव स्मिथ ही कप्तानी करते हुए नजर आएंगे.
दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम
पैट कमिंस अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हैं और दूसरे टेस्ट के लिए स्क्वाड में उन्हें जगह नहीं मिली है. इसी वजह से स्टीव स्मिथ ही कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. पिछले मैच के लिए उन्होंने 14 सदस्यी टीम का ऐलान किया था और वैसी ही स्क्वाड दूसरे टेस्ट के लिए अनाउंस हुई. उस्मान ख्वाजा को पिछले मैच में चोट लगी थी और इसी कारण दूसरी पारी में उन्होंने बल्लेबाजी नहीं थी. इसके बावजूद वो टीम में हैं.
दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड: स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मिशेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर
ये भी पढ़ें:- WPL 2026 Auction: आखिर क्यों अनसोल्ड रहीं एलिसा हीली? सामने आई चौंकाने वाली वजह
पैट कमिंस की कब होगी वापसी?
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण बाहर हैं और महत्वपूर्ण एशेज सीरीज के शुरुआती दो मैच मिस कर चुके हैं. अभी कमिंस को दो हफ्तों का आराम करने की सलाह दी गई है. वो कमर में चोट के कारण बाहर हुए थे और अभी रिकवर कर रहे हैं. स्क्वाड का हिस्सा नहीं होने के बावजूद कमिंस ऑस्ट्रेलिया स्क्वाड के साथ ब्रिस्बेन ट्रेवल करेंगे. कमिंस अभ्यास कर रहे हैं लेकिन 17 दिसंबर को एडिलेड में होने वाले तीसरे मैच में उनकी वापसी की उम्मीद लगाई जा सकती है.
ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में किया था कमाल
इंग्लैंड ने पर्थ में हुए पहले टेस्ट की पहली पारी में 172 बनाए थे, जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 132 पर आउट हो गई. इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 164 बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 205 रन का टारगेट मिला. मैच जिस तरह से लो स्कोरिंग रहा था, इस लक्ष्य का पीछा मुश्किल महसूस हो रहा था. हालांकि, ट्रेविस हेड ने 123 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से मैच जीता.
ये भी पढ़ें:- क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर! आयरलैंड ने T20I मैच में बांग्लादेश को किया चारों खाने चित
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
29 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
41 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
2 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines