AUS vs SA: वर्ल्ड कप 2023 का 10वां मुकाबला लखनऊ में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में फिलहाल तो कांटे की टक्कर की उम्मीद थी। साउथ अफ्रीका ने ऐसा ही किया। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी आते-आते मैच एक तरफ जाता दिखने लगा। ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कुछ ऐसा हुआ जिससे ना ही कंगारू बल्लेबाज स्टीव स्मिथ बल्कि फील्ड अंपायर जोएल विल्सन भी हैरान रह गए। दरअसल यह फैसला डीआरएस के बाद आया और थर्ड अंपायर ने स्मिथ को आउट करार दिया।
हुआ कुछ ऐसा कि 10वें ओवर की पांचवीं गेद पर कगिसो रबाडा ने गेंद को स्टीव स्मिथ के पैड पर हिट किया। गेंद लेकिन साफतौर पर लेग स्टंप के बाहर जाती दिख रही थी। इसलिए फील्ड अंपायर जोएल विल्सन ने उन्हें आउट नहीं दिया। पर विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक श्योर दिखे और कप्तान टेम्बा बावुमा ने डीआरएस ले लिया। फिर शुरू हुआ असली विवाद।
यह भी पढ़ें:- क्या स्टॉयनिस को दिया गया गलत आउट? कमेंटेटर्स ने थर्ड अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल; जानें नियम
DRS पर कैसे मचा बवाल?
डीआरएस पर कुछ यूं बवाल मचा कि गेंद जिस तरह पैड पर लगी किसी को भरोसा नहीं था कि यह स्टंप पर लगेगी। यहां तक अंपायर्स कॉल तो ठीक था। पर हॉक आई में दिखे तीन लाल बिंदु। यानी गेंद स्टंप पर हिट करती दिखी। इसी कारण थर्ड अंपायर ने स्मिथ को आउट दे दिया। इस वाकिये के बाद स्टीव स्मिथ पूरी तरह नाखुश दिखे। वहीं अंपायर जोएल विल्सन भी इस पर हैरान दिखे। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी फैंस के अलग-अलग रिएक्शन आने लगे। लोग इसकी तस्वीरें जमकर शेयर कर रहे हैं।
साउथ अफ्रीका ने ठोके 311 रन
साउथ अफ्रीका की टीम के बल्लेबाजों का लगातार दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन दिखा है। खासतौर से क्विंटन डी कॉक जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 84 गेंदों पर 100 रन बनाए थे। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उन्होंने 109 रनों की पारी खेली। वर्ल्ड कप में लगातार दो शतक लगाकर उन्होंने रिकॉर्ड बनाया। वहीं पूरी टीम ने कंगारू गेंदबाजों को जमकर धोया। इस मैच में पहले खेलते हुए प्रोटियाज ने 311 रनों का स्कोर खड़ा किया।
यह भी पढ़ें:- US vs SA: साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को धोया, पहले दो मैचों में ठोक दिए 739 रन
संबंधित खबरें
फ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
16 mins agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
20 mins ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
2 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
5 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines