David Warner, AUS vs SA: डेविड वॉर्नर को लेकर वर्ल्ड कप 2023 से पहले तक कई सवाल उठ रहे थे। लेकिन इस दिग्गज खिलाड़ी ने मौजूदा टूर्नामेंट में 500 रनों का आंकड़ा पार करते हुए सभी को दिखा दिया कि वह बड़े मंच के खिलाड़ी हैं। गुरुवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भी जब ऑस्ट्रेलिया 213 रनों का छोटा लक्ष्य चेज करने उतरी तो उन्होंने 18 गेंदों पर 29 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। उनके इसी के साथ 10 मैचों में 528 रन पूरे हो गए हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अभी तक 49 चौके और 24 छक्के लगाए हैं।
वॉर्नर ने की सचिन और रोहित की बराबरी
वर्ल्ड कप 2023 में 500 रनों का आंकड़ा पार करते ही डेविड वॉर्नर ने एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है। उन्होंने एक खास रिकॉर्ड के मामले में सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। यह खास रिकॉर्ड है दो वर्ल्ड कप एडीशन में 500 प्लस रन बनाने का रिकॉर्ड। सचिन और रोहित के बाद वॉर्नर ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। वॉर्नर ने लगातार दूसरे वर्ल्ड कप में यह कारनामा किया है। रोहित भी लगातार दो बार ऐसा कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें:- सेमीफाइनल से पहले ही पता था मोहम्मद शमी लेंगे 7 विकेट! IND-NZ मैच के बाद वायरल हुआ पुराना पोस्ट
वनडे वर्ल्ड कप के दो एडीशन में 500 प्लस रन
- सचिन तेंदुलकर (1996, 2003)
- रोहित शर्मा (2019, 2023)
- डेविड वॉर्नर (2019, 2023)
यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान का नया रोना, अब रोहित शर्मा की टॉस करने की तकनीक पर पूर्व क्रिकेटर ने उठाया सवाल
https://twitter.com/thecoolguy03/status/1725150440558563806
डेविड वॉर्नर का वर्ल्ड कप में प्रदर्शन
डेविड वॉर्नर का यह तीसरा वनडे वर्ल्ड कप है। वह अभी तक कुल 28 मुकाबले खेल चुके हैं और उनके नाम कुल 1520 रन दर्ज हैं। वॉर्नर ने इस टूर्नामेंट में कुल 6 शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं। उनका औसत इस टूर्नामेंट में 58.4 का रहा है। वहीं उन्होंने इस टूर्नामेंट में 101.19 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। वह रोहित शर्मा के बाद दूसरे सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं। अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जाती है तो डेविड वॉर्नर पर एक बार फिर से सभी की नजरें होंगी।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
47 mins agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
9 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
10 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
10 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
11 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
12 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
13 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines