नई दिल्ली: अपनी बल्लेबाजी से कहर बरपाने वाले ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी डेविड वार्नर अपनी शानदार फील्डिंग के लिए भी जाने जाते हैं। यही वजह है कि उन्हें स्लिप की फील्डिंग में रखा जाता है। वार्नर अपनी फील्डिंग से अच्छे-अच्छे कैच लेते नजर आते हैं, लेकिन बुधवार को शायद उनका दिन नहीं था इसलिए उनसे एक कैच टपक गया। ये नजारा साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे ओवर में ही देखने को मिला।
3 रन बनाकर खेल रहे थे ब्रुइन
वार्नर फर्स्ट स्लिप में लगे थे। थ्यूनिस डी ब्रुइन 3 रन बनाकर खेल रहे थे। जैसे ही पैट कमिंस ने इस ओवर की पांचवीं गेंद डाली, थ्यूनिस इससे पहले कि इसे रोक पाते ये बॉल उनके बल्ले का किनारा लेते हुए फर्स्ट स्लिप की ओर उड़ गई।
https://twitter.com/7Cricket/status/1607966466468454401
महज 4 रन के स्कोर पर आउट हो जाते दो बल्लेबाज
बॉल अपनी ओर आते देख वार्नर ने दोनों हाथों के इसे लपकने की कोशिश की, लेकिन बॉल दाएं हाथ से टपक गई। वार्नर गिर पड़े, लेकिन बॉल को कैच नहीं कर सके। यदि थ्यूनिस का विकेट हाथ में आ जाता तो साउथ अफ्रीका के दो बल्लेबाज महज 4 रन के स्कोर पर आउट हो जाते। बहरहाल, थ्यूनिस को जीवनदान मिल गया। वह तीसरे दिन तीसरे सेशन में रेन डिले तक 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। कप्तान डीन एल्गर डक पर आउट हो चुके हैं। ओपनिंग बल्लेबाज सरेल इरवी 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
साउथ अफ्रीका की हालत खराब
साउथ अफ्रीका अभी 371 रन से पीछे चल रही है और उसकी हालत काफी खराब है। देखना होगा कि इस मैच का नतीजा क्या निकलता है। बता दें कि साउथ अफ्रीका को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में आगे बढ़ने के लिए अपने सभी मुकाबले जीतने हैं। साउथ अफ्रीका स्टेंडिंग्स में अभी तीसरे स्थान पर है। साउथ अफ्रीका की हार से भारत को फायदा होगा।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
4 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
5 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
5 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
6 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
6 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
7 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
7 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines