Australia vs Pakistan Perth Test: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चौथे दिन ही अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 360 रनों से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है। पाकिस्तान के नए टेस्ट कप्तान शान मसूद के लिए यह कप्तान का अच्छा आगाज नहीं रहा। बल्लेबाजी में भी वह फ्लॉप रहे। दूसरी पारी में तो पाकिस्तान की टीम 100 रन भी नहीं बना पाई और महज 89 रन पर ढेर हो गई।
पर्थ टेस्ट में कंगारू टीम का कमाल
पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले बल्लेबाजी में डेविड वॉर्नर ने कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने 164 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। उसके बाद होम टीम ने पहली पारी में 487 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 271 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में नाथन लियोन ने 3 विकेट लिए। वहीं कप्तान पैट कमिंस को दो और मिचेल स्टार्क को भी 2 सफलताएं मिलीं। 216 रन की लीड लेने के बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट खोकर 233 रन बनाए और पारी घोषित कर दी। पाकिस्तान को जीत के लिए मिला 450 रनों का लक्ष्य जवाब में पूरी टीम 89 रन पर ढेर हो गई।
नाथन लियोन का चला जादू
पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में नाथन लियोन ने दो विकेट अपने नाम किए। वहीं मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को भी दूसरी पारी में 3-3 सफलताएं मिलीं। पर लियोन के इन पांच विकेटों ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेटों के आंकड़े के पार पहुंचा दिया। वह टेस्ट क्रिकेट में यह आंकड़ा छूने वाले 8वें गेंदबाज बन गए। उनके नाम अब तक 123 मैचों में 501 विकेट दर्ज हो गए हैं। उन्होंने 23 बार टेस्ट क्रिकेट में फाइव विकेट हॉल लिया है।
अब बॉक्सिंड डे टेस्ट में होगी भिड़ंत
पाकिस्तान की टीम तीन मैचों की सीरीज में अब 1-0 से पीछे हो गई है। सीरीज का दूसरा मुकाबला बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच होगा। यह मैच क्रिसमस के अगले दिन शुरू होगा। 26 से 30 दिसंबर तक सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न में खेला जाएगा। उस मुकाबले में पाकिस्तान की नजरें सीरीज में वापसी करने पर होंगी। वहीं कंगारू टीम सीरीज कब्जाना चाहेगी।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
46 mins agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
3 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
4 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
4 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
5 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines