AUS vs IND Weather Report: टीम इंडिया के हाथों से सीरीज निकल चुकी है. पहले पर्थ और फिर एडिलेड में शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने फैन्स का दिल तोड़ दिया. अब सिडनी में 25 अक्टूबर को साख बचाने की लड़ाई टीम इंडिया लड़ती हुई नजर आएगी. टीम का बैटिंग ऑर्डर अब तक उस कदर की फॉर्म में नजर नहीं आया है, जिसके लिए वह जाने जाते हैं.
वहीं, गेंदबाजी भी बेअसर दिखाई दी है. पहले मैच में बारिश ने भारतीय टीम का खेल बुरी तरह बिगाड़ा था. अब फैन्स को यह डर सता रहे हैं कि कहीं ऑस्ट्रेलिया की धरती पर विराट कोहली और रोहित शर्मा को आखिरी बार खेलते देखने का सपना बारिश चकनाचूर ना कर दे.
कैसा रहेगा सिडनी में मौसम का मिजाज?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है. अब तमाम क्रिकेट फैन्स के लिए अच्छी खबर यह है कि सिडनी में मैच के दिन बारिश होने की संभावना ना के बराबर है. यानी मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है और धूप खिली हुई नजर आ सकती है. 100 ओवर के मुकाबले में इंद्र देव खलल डालते हुए दिखाई नहीं देंगे. तापमान तकरीबन 16 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है, जो 23 डिग्री तक पहुंच सकता है.
ये भी पढ़ें: AUS vs IND: कुलदीप की एंट्री, हर्षित-सुंदर पर गिरेगी गाज? तीसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
कैसी खेलती है सिडनी की पिच?
सिडनी के ग्राउंड पर बल्लेबाजों की फुल मौज रहती है. गेंद बल्ले पर काफी आसानी से आती है और शॉट्स लगाना काफी आसान रहता है. पिच में अच्छा बाउंस और उछाल देखने को मिलता है, जिसका फायदा शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाज भी उठाते हुए नजर आते हैं. हालांकि, पिच मे नमी खत्म होने के बाद बल्लेबाज जमकर चौके-छक्के बरसाते हुए दिखाई देते हैं. मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ता है वैसे ही पिच से स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलती है. यानी कुल मिलाकर कहानी यह है कि सिडनी में आपको पर्थ और एडिलेड से ज्यादा रन बनते हुए दिखाई दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें: AUS vs IND: बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या गेंदबाज लूटेंगे महफिल, जानिए सिडनी में किसकी बोलेगी तूती
क्या कहते हैं आंकड़े?
सिडनी ने अब तक कुल 168 मैचों की मेजबानी की है. इसमें से 96 मैचों में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है. वहीं, 64 मैचों में मैदान रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है. यानी ऑस्ट्रेलिया के इस ग्राउंड पर चेज करना कतई आसान नहीं रहता है. पहली पारी का औसतन स्कोर सिडनी में 224 का रहा है. वहीं, दूसरी इनिंग में एवरेज स्कोर 189 रनों का रहा है. सिडनी में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 408 रन ठोके थे, जो इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर भी है.
संबंधित खबरें
पहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
3 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
36 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
58 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines