Auqib Nabi Dar Vijay Hazare Trophy: आईपीएल 2026 के ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार की रफ्तार और घातक गेंदबाजी को देखते हुए उन पर 8.40 करोड़ रुपये खर्च कर डाले थे. मगर विजय हजारे ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आकिब नबी बल्ले से महफिल लूट ले गए हैं. आकिब ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 82 गेंदों में 114 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसके दम पर जम्मू कश्मीर ने रोमांच से भरपूर मुकाबले में हैदराबाद को 3 विकेट से हरा दिया.
आकिब नबी डार ने लूटी महफिल
269 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू कश्मीर की हालत एक समय पर बेहद खस्ता थी. टीम ने अपने सात विकेट सिर्फ 90 के स्कोर पर गंवा दिए थे. हैदराबाद की जीत पूरी तरह से तय लग रही थी. हालांकि, आकिब नबी डार तो मानो ड्रेसिंग रूम से कुछ और ही तय करके मैदान पर उतरे थे. अपनी घातक गेंदबाजी के लिए मशहूर आकिब ने बल्ले से वो करिश्माई प्रदर्शन कर दिखाया, जिसको घरेलू क्रिकेट में लंबे समय तक याद रखा जाएगा.
आकिब हैदराबाद के मजबूत बॉलिंग अटैक के सामने सीना तानकर खड़े रहे और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 82 गेंदों में 114 रनों की यादगार पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान आकिब ने 10 चौके और 7 सिक्स जमाए. आकिब नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर लौटे.
ये भी पढ़ें: सरफराज की तूफानी पारी गई बेकार, श्रेयस-सूर्या मिलकर भी नहीं लगा पाए मुंबई का बेड़ा पार, एक रन से जीता पंजाब
गेंद से भी किया कमाल
आकिब को दूसरे छोर से वंशज शर्मा का अच्छा साथ मिला. दोनों ने मिलकर आठवें विकेट के लिए 182 रनों की अटूट पार्टनरशिप जमाई और जम्मू कश्मीर की हार को जीत में तब्दील कर डाला. सिराज की अगुवाई में हैदराबाद का बॉलिंग अटैक जम्मू कश्मीर के इन दोनों बल्लेबाजों के आगे पूरी तरह से बेबस दिखाई दिया. वंशज ने अपनी पारी में 7 चौके और तीन सिक्स जमाए. बल्ले से शतकीय पारी खेलने वाले आकिब नबी ने गेंद से भी कहर बरपाया और तीन विकेट अपनी झोली में डाले.
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines