Asian Games 2023: चीन के हांगझू में 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक एशियन गेम्स का आयोजन होना है। एशियन गेम्स 2023 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान टीम की कमान युवा आलराउंडर कासिम अकरम को सौंपी गई है। कुल 15 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। जिनमें से 8 प्लेयर ऐसे हैं, जो पाकिस्तान की नेशनल टीम के लिए खेल चुके हैं।
सीनियर खिलाड़ियों को भी मौका
एशियन गेम्स के लिए कप्तान बनाए गए 20 साल के कासिम करीम ने 2022 में हुए आईसीसी के अंडर 19 विश्व कप में पाकिस्तान टीम की कप्तानी भी की थी। इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान टीम में सीनियर खिलाड़ी हैदर अली और आशिफ अली को भी जगह दी गई है। नियमों के अनुसार, पाकिस्तान की टीम 3 और 4 अक्टूबर को होने वाले क्वॉर्टर फाइनल के साथ इवेंट की शुरुआत करेगी। पाकिस्तान के लिए हर एक मुकाबला नॉकआउट करी तरह होगा।
कब खेला जाएंगे क्रिकेट के मुकाबले
दरअसल, चीन के हांगझू में 23 सितंबर से एशियन गेम्स शुरू होंगे। इसमें पुरुषों का क्रिकेट इवेंट 28 सितंबर से शुरू होकर 7 अक्टूबर तक चलेगा। आईसीसी रैंकिंग में टॉप 10 में होने के चलते भारत, पाकिस्तान जैसी टीमों को सीधे क्वार्टर फाइनल खेलेंगी। एशियन गेम्स में क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल मैच 3 और 4 अक्टूबर को होना है 6 अक्टूबर सेमीफाइनल और 7 अक्टूबर को फाइनल खेला जाएगा।
एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है
कासिम अकरम (कप्तान), ओमैर बिन यूसुफ (उप-कप्तान), आमिर जमाल, अराफात मिन्हास, अरशद इकबाल, आसिफ अली, हैदर अली, खुशदिल शाह, मिर्जा ताहिर बेग, मोहम्मद हसनैन, मुहम्मद अखलाक (विकेटकीपर), रोहेल नजीर, शाहनवाज दहानी, सुफियान मुकीम और उस्मान कादिर
रिजर्व खिलाड़ी– अब्दुल वाहिद बंगलजई, मेहरान मुमताज, मोहम्मद इमरान जूनियर, मुहम्मद इरफान खान नियाज़ी और मुबासिर खान
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
22 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines