Asia Cup: टीम इंडिया फिलहाल एशिया कप की तैयारियों में जुटी है। प्रैक्टिस सेशन में सभी खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं। वहीं कोच राहुल द्रविड़ की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बहुत से सवालों के जवाब भी मिलते नजर आ रहे हैं, जिसमें चार नंबर पर बल्लेबाजी की बात भी क्लीयर होती दिख रही है। क्योंकि टीम इंडिया का एक धाकड़ बल्लेबाज पूरी तरह से फिट हो गया है।
श्रेयस अय्यर पूरी तरह से फिट: राहुल द्रविड़
दरअसल, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे। जिसमें से केएल राहुल तो शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे। लेकिन कोच राहुल द्रविड़ ने श्रेयस अय्यर को पूरी तरह से फिट बताया है। उनका कहना है ‘श्रेयस अय्यर पूरी तरह से फिट हैं, वह सभी मानकों पर खरे उतरे है। जबकि इस वक्त कैंप में उन्होंने खूब बल्लेबाजी और फील्डिंग की है। जिससे वह टीम में खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं।’ राहुल का यह बयान अहम माना जा रहा है, क्योंकि श्रेयस अय्यर का फिट होना टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत हैं।
सूर्या या अय्यर होंगे चौथे नंबर पर
श्रेयस अय्यर के फिट होने से माना जा रहा है कि चौथे नंबर पर वह बल्लेबाजी कर सकते हैं। खास बात यह है कि अब यह तस्वीर क्लीयर होती दिख रही है कि श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव में से कोई एक चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। क्योंकि यह दोनों बल्लेबाज इसी नंबर पर ज्यादातर बल्लेबाजी करते हैं। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा दोनों मे से किसी एक को मौका दे सकते हैं।
बता दें कि चौथे नंबर पर बल्लेबाजी टीम इंडिया की बड़ी परेशानी बनी रही है, लेकिन अब यह समस्या लगभग क्लीयर हो गई है। वहीं अय्यर अगर चौथे नंबर पर आते हैं तो टीम में सूर्या को पांचवे नंबर पर भी खेलने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा अय्यर को भी इस क्रम पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
ये भी देखें: Asia Cup से पहले New Team India का ऐलान
संबंधित खबरें
शुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
53 mins agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
1 hr agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
2 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
3 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
3 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
3 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines