Asia Cup 2025: भारतीय टीम ने 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद सलमान अली आगा की टीम से हाथ ना मिलाने का फैसला किया. जिसके बाद से ही क्रिकेट जगत में इसको लेकर खलबली मची हुई है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब भारतीय टीम और मैच रेफरी पर एक्शन की मांग कर रहा है. इस बीच एक और चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आ रही है. जिसके मुताबिक टीम इंडिया अब एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट मोहसिन नक़वी का भी बॉयकॉट कर सकती है.
टीम इंडिया कर सकती है बड़ा फैसला
पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारत और पाकिस्तान में टेंशन बहुत बढ़ गई है. जिसकी झलक 14 सितंबर को खेले गए मुकाबले के बाद देखने को मिली. जब जीत दर्ज करने के बाद भारतीय खिलाड़ी बिना हैंडशेक किए ही ड्रेसिंग रूम में चले गए. जिसको लेकर पाकिस्तानी टीम ने अपना विरोध दर्ज कराया. इस बीच अब रिपोर्ट्स आ रही हैं कि टीम इंडिया अब एसीसी प्रेसिडेंट का भी बॉयकॉट कर सकती है. दरअसल अगर टीम इंडिया ट्रॉफी अपने नाम करती है, तो एसीसी के प्रेसिडेंट होने के नाते मोहसिन नक़वी ही मंच से भारतीय कप्तान को ट्रॉफी सौंपेंगे. ऐसे में टीम इंडिया नकवी के साथ मंच साझा करने का तैयार नहीं नजर आ रही है.
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: श्रीलंका की जीत के बाद बदला पॉइंट्स टेबल का खेल! टूर्नामेंट में 3 टीमों के भविष्य का हुआ फैसला
मोहसिन नक़वी का हो सकता है बॉयकॉट
एसीसी के साथ ही साथ मोहसिन नक़वी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के भी अध्यक्ष हैं. ऐसे में टीम इंडिया इस टूर्नामेंट के दौरान किसी भी पाकिस्तानी के साथ कोई भी जुड़ाव नहीं चाहती है. भारतीय खिलाड़ियों को भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के कारण अपने ही देश में बॉयकॉट का सामना करना पड़ रहा है. सोशल मीडिया पर बीसीसीआई से भी फैंस बहुत ज्यादा नाराज हैं. अब देखना है कि भारतीय टीम इस मुद्दे पर आधिकारिक रूप से क्या बोलती है. फिलहाल सभी की नजरें पाकिस्तान और यूएई के मुकाबले पर टिकी हुई हैं. जिसको बॉयकॉट करने की धमकी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दी है.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के खिलाड़ियों का स्पीड वर्ल्ड चैंपियनशिप में जलवा, आंनदकुमार ने रच दिया इतिहास
संबंधित खबरें
भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
8 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
12 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
32 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines