Asia Cup 2025: एसीसी एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। जहां पर कुछ खिलाड़ियों को 15 सदस्यीय टीम में मौका नहीं मिला है। इन खिलाड़ियों ने टी20 फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन करके खुद को साबित किया है, उसके बाद भी इन्हें मुख्य टीम में मौका नहीं मिला सका। हालांकि भारतीय चयनकर्ताओं ने 5 स्टैंडबाई खिलाड़ियों के नामों का भी ऐलान कर दिया है। ये सभी खिलाड़ी टीम में नहीं होने के बाद भी यूएई जा सकते हैं।
इन 5 खिलाड़ियों को स्टैंडबाई में मिला मौका
अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने एशिया कप 2025 के लिए 5 स्टैंडबाई खिलाड़ियों का भी ऐलान किया है। इसमें विकेटकीपर विकल्प के लिए ध्रुव जुरेल को चुना गया है। जुरेल पहले मुख्य टीम का हिस्सा थे, लेकिन आईपीएल 2025 में अच्छा प्रदर्शन करके जीतेश शर्मा उनसे ये रेस जीत गए। दूसरे खिलाड़ी के रूप में यशस्वी जायसवाल नजर आ रहे हैं। शुभमन गिल की टीम में वापसी के कारण ही चयनकर्ताओं ने यशस्वी जायसवाल को स्टैंडबाई में रखा है। तेज गेंदबाजी की बात करें तो प्रसिद्ध कृष्णा को भी स्टैंडबाई में ही रखा गया है। आईपीएल 2025 में अच्छा प्रदर्शन करने के कारण उनके चयन की उम्मीद जताई जा रही थी।
2 स्पिन ऑलराउंडर का भी रखा है विकल्प
भारतीय चयनकर्ताओं ने मुख्य टीम में सिर्फ 3 स्पिन विकल्प ही रखा है। जिसके कारण स्टैंडबाई में 2 नाम नजर आ रहे हैं। वाशिंगटन सुंदर को अच्छे प्रदर्शन के बाद भी स्टैंडबाई के रूप में ही रखा गया है। सुंदर इंग्लिश टीम के खिलाफ टी20 सीरीज में भी टीम का हिस्सा थे। वहीं इंजरी के कारण लंबे समय से बाहर चल रहे रियान पराग को भी स्टैंडबाई खिलाड़ी के रूप में ही मौका मिला है। हालांकि इन सभी खिलाड़ियों को मुख्य टीम में तभी मौका मिलेगा, जब इंजरी के कारण कोई टीम से बाहर होगा।
ये भी पढ़ें: पृथ्वी शॉ ने किया धमाकेदार कमबैक, डेब्यू मैच में ही जड़ दिया तूफानी शतक
संबंधित खबरें
पहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 mins ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
32 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
41 mins agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
57 mins agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines