Asia Cup 2025 Super 4 Qualification Scenario: एशिया कप 2025 का रोमांच चरम पर है. इस बार 8 टीमों ने हिस्सा लिया है, जिने 2 ग्रुप में डिवाइड किया गया था. हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें सुपर 4 में एंट्री लेंगी. 10 मैचों के बाद ग्रुप ए की तस्वीर तो साफ हो चुकी है. इस ग्रप में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान टीम शामिल थी, ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान ने 2-2 मैच जीतकर सुपर 4 का टिकट कयाया है. वहीं ग्रुप बी से एक भी टीम अब तक सुपर-4 में नहीं गई है. इस ग्रुप में टॉप 2 पोजीशन के लिए 3 टीमों के बीच लड़ाई रोमांचक हो चुकी है.
ग्रुप ए में सबसे पहले ओमान टीम का सफर खत्म हुआ था. फिर पाकिस्तान से मिली हार के साथ यूएई भी बाहर हो गई है. वहीं ग्रुप बी से हॉन्ग कॉन्ग की टीम सबसे पहले बार हुई है. ओमान और हांगकांग ने एक भी मैच नहीं जीता, जबकि यूएई एक मुकाबला जीती और 2 हार है.
श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होने वाला मैच बेहद अहम
सुपर 4 में ग्रुप बी की तस्वीर आज काफी हद तक साफ हो जाएगी, क्योंकि 18 सितंबर यानी आज श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच अहम मुकाबला खेला जाना है. इस मैच के नतीजे से ये भी पता चल जाएगा कि ग्रुप बी से हांगकांग के बाद बाहर होने वाली दूसरी टीम कौन होगी.
ग्रुप बी में नंबर 1 पर श्रीलंका है, जिसने लगातार दोनों मैच जीते हैं. बांग्लादेश तीन मैचों में 4 अंक के साथ नंबर 2 पर है. तीसरे नंबर पर अफगान टीम है, जिसने दो में से एक मैच जीता और एक हारा.
ऐसे तय होगी ग्रुप बी की दोनों टीमें
अगर आज के मैच में श्रीलंका जीत गई तो फिर अफगानिस्तान बाहर हो जाएगी, लेकिन अगर अफगान टीम ने कोई बड़ा उलटफेर कर दिया तो फिर दूसरी टीम का फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा.
बांग्लादेश के पास 4 अंक हैं और उसका नेट रन रेट -0.270 है, जबकि श्रीलंका के पास 4 अंक के साथ +1.546 नेट रन रेट है. मान लीजिए अगर श्रीलंका हारी तो वो 4 अंक पर ही रुक जाएगी. उसका नेट रन रेट भी गिरेगा. ऐसे में दूसरी टीम का फैसला नेट रन केट के आधार पर ही होगा. मतलब इस मैच पर बांग्लादेश की टीम पूरी नजर रखेगी, वो चाहेगी कि राशिद खान की कप्तानी वाली अफगान टीम श्रीलंका को बड़े अंतर से हरा दे, ताकि उसकी बात बन जाए.
ये भी पढ़ें: रविवार को भी होगा ‘No Handshake’ ड्रामा, PCB ने भी किया ऐलान.. ‘हमारा भी अब हाथ नहीं मिलाएगा कप्तान!’
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
52 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines