PIL Filed Against IND vs PAK Match: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ दिनों में मैच होना है। इसके पहले सुप्रीम कोर्ट में एक PIL फाइल हो गई है, जिसमें इस मैच को कैंसिल करने की मांग की गई है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच 14 सितंबर 2025 को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत होने वाली है। अब इस मुकाबले के रद्द होने का संकट आ गया है, क्योंकि मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है।
IND vs PAK मैच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला
लॉ के चार स्टूडेंट्स उर्वशी जैन, स्नेहा रानी अभिषेक वर्मा और मोहम्मद अनस चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिन्दूर के बाद देशहित और अपनी जान गंवा बैठे भारतीय सैनिकों एवं लोगों के सम्मान को ध्यान में रखते हुए भारत vs पाकिस्तान मैच नहीं कराना चाहिए। उन्होंने अपनी स्टेटमेंट में क्लियर कहा कि क्रिकेट को कभी भी देश से ऊपर नहीं रखा जा सकता है। उन्होंने कोर्ट को इस मामले में दखल देने की मांग की। PIL में देश की सुरक्षा और भावनाओं की बात सामने रखी है और इसने एशिया कप के सबसे बड़े मैच पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट में मामला पहुंच गया है और चीजें किसी भी दिशा में जा सकती हैं।
ये भी पढ़ें:- कप्तान हो तो ऐसा… Asia Cup 2025 के पहले ही मैच में छा गए सूर्यकुमार यादव, जीत के साथ किया धमाका
एशिया कप में भारतीय टीम ने की कमाल की शुरुआत
2025 के एशिया कप में टीम इंडिया का पहला मैच 10 सितंबर 2025 को हुआ। उनका सामना यूएई से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम देखने को मिला। यूएई ने पहले बल्लेबाजी की लेकिन वो 57 रन पर ही सिमट गए। टीम इंडिया की ओर से कुलदीप यादव ने 4 और शिवम दुबे ने 3 विकेट अपने नाम किए। भारतीय टीम के लिए जीत बेहद आसान थी और उन्होंने 9 विकेट रहते जीत दर्ज की। 4.3 ओवरों में उन्होंने लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया। भारतीय टीम का अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ होना है। देखना होगा कि ये मैच होता है, या फिर सही में इसे रद्द किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- Asia Cup: UAE के खिलाफ तबाही मचाने के बाद शिवम दुबे का क्लियर मैसेज, कहा – ‘हार्दिक और मेरी कोई तुलना नहीं’
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
38 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
1 hr agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
3 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines