PAK vs UAE: नो हैंडशेक कंट्रोवर्सी को लंबा खींचते हुए पाकिस्तान ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की, जिसे आईसीसी ने फौरन ही ठुकरा दिया. पाकिस्तान और यूएई के मुकाबले में भी पाइक्रॉफ्ट ही मैच रेफरी थे. ऐसे में पाकिस्तान ने मुकाबले ही खेलने से मना कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके बाद आईसीसी ने उन पर 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर का जुर्माना ठोकने को कहा, तो पाकिस्तानी टीम मैदान पर खेलने उतर गई. जिसको लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने अब उनका मजाक उड़ाया है.
भारतीय स्टार ने कहा बच्चे भी होते हैं पाकिस्तान से ज्यादा समझदार
पाकिस्तान की टीम बॉयकॉट की धमकी देने के बाद मैदान पर उतरा तो पूर्व भारतीय स्टार मुरली कार्तिक ने उनका मजाक बनाना शुरू कर दिया. क्रिकबज पर इस बारे में बोलते हुए कार्तिक ने कहा, ‘अगर आप किसी बात पर स्टैंड लेना चाहते हैं तो जरूर लीजिए. मुझे लगता है कि हर किसी को जिंदगी में स्टैंड लेना चाहिए और उस पर टिके रहना चाहिए. उसमें यकीन होना चाहिए. सिर्फ इसलिए पीछे नहीं हटना चाहिए कि इसमें पैसों का नुकसान हो सकता है, जैसे 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर का मामला एक हैंडशेक को लेकर. आजकल तो छोटे-छोटे बच्चे भी ऐसी हरकत नहीं करते तो ये थोड़ा मज़ाकिया लगता है और फिर आप इतने सारे लोगों को बिना वजह, बिल्कुल बिना वजह बंधक बनाकर रख रहे हैं.’
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: सुपर-4 में 2 टीमें आई, 3 की हो गई विदाई, अब इन टीमों में छिड़ी ‘जंग’
बच्चों के साथ भी पाकिस्तान टीम ने किया गलत
मुरली कार्तिक ने इसके बाद बच्चों को लेकर बोलते हुए पाकिस्तानी टीम से कहा, ‘पाकिस्तान के फैन्स, वहां के बच्चे जो अपने हीरो को खेलते देखना चाहते थे, उन्हें भी अब और देर तक जागना पड़ेगा. जबकि कल उनका स्कूल है. ऐसे में जो भी हुआ वो मेरे तो समझ से बाहर है.’ हालांकि पाकिस्तान की टीम जब मैदान पर उतरी तो भी उनकी नाक कट गई. पाकिस्तानी टीम ने यूएई के खिलाफ भी ऐसे खेला, जैसे वो कोई टेस्ट प्लेइंग नेशन के खिलाफ खेल रही हो. अंत में बहुत मेहनत करके पाकिस्तान को यूएई के खिलाफ जीत मिली.
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: पाक-यूएई मैच में हुआ हादसा, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अंपायर के सिर में मारी गेंद, देखें VIDEO
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
21 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
54 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines