Asia Cup 2025: इन दिनों सबकी नजर एशिया कप 2025 पर है. 9 सितंबर से 8 टीमों के बीच इस टूर्नामेंट का आगाज हो चुका है. आज यानी 10 सितंबर को टीम इंडिया पहला मैच खेलने उतरने वाली है. इस बीच एक करोड़ों रुपए का घोटाला सामने आया है. इस पूरे मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई को नोटिस भी मिला है. हैरान करने वाली बात ये है कि इस घोटाले में लाखों रुपए तो सिर्फ केलों पर खर्च कर दिए गए . ये घोटाला क्या है और कैसे चर्चा में आया है? इसके तार बीसीसीआई के कैसे जुड़े हैं? आइए जानते हैं.
दरअसल, जिस घोटाले की बात यहां हो रही है वो उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन का है. एसोसिएशन में हुए 12 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला हाईकोर्ट पहुंचा है. देहरादून के रहने वाले संजय रावत ने एक याचिका दायर की है, जिस पर सुनवाई हुई. कथित रूप से हुए करोड़ों रुपये के इस घोटाले को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया और बीसीसीआई को नोटिस भेजा है. अब इस मामले की सुनवाई अगले शुक्रवार को होगी.
आखिर क्या है पूरा मामला?
संजय रावत नाम के शख्स द्वारा दायर की गई याचिका में आरोप लगाया कि उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन नियमों के तहत काम नहीं कर रहा. फंड का गलत यूज किया जा रहा है. रावत ने बताया कि 12 करोड़ रुपए जो खिलाड़ियों के विकास और क्रिकेट आयोजन के लिए मिले थे, उस सरकारी फंड का एसोसिएशन ने गलत यूज किया है. खिलाड़ियों को कोई सुविधाएं नहीं मिल रहीं.
फंड का ऑडिट बाहरी CA से कराने का आरोप
दायर की गई याचिका में संजय रावत ने दावा किया है कि एसोसिएशन ने फंड का ऑडिट अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट से नहीं, बल्कि बाहर के सीए से कराया, ताकि गड़बड़ी से बचा जा सके. अब इस मामले में रावत ने सच्चाई सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच की मांग की है. इस पूरे मामले में मंगलवार को जस्टिस मनोज कुमार तिवारी की एकल पीठ ने सुनवाई की और इस पूरे मामले पर बीसीसीआई से जवाब मांगा है.
35 लाख तो सिर्फ केलों पर खर्च हुए
इस पूरे मामले में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है, जिसमें याचिकाकर्ता ने CAU की ऑडिट रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि खिलाड़ियों को 35 लाख रुपए केले खिलाए गए हैं. खाने-पीने और कैंप के नाम पर कई करोड़ रुपये का खर्च दिखाया गया है, जबकि जमीनी स्तर पर इतना खर्च किया ही नहीं गया. अब अगर इस पूरे मामले में आरोप सही पाए गए तो उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है.
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: पहले ही मैच में ‘शतक’ पूरा करेंगे अर्शदीप सिंह? अब तक कोई भी भारतीय नहीं कर पाया ये कमाल
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
2 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
2 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
2 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
3 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
4 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
4 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
5 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines