Asia Cup 2025: 9 सितंबर से एशिया कप 2025 का आगाज हो गया है. पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच हुआ, जिसमें अफगान टीम ने बाजी मारी. आज दूसरा मुकाबला भारत और यूएई के बीच होगा. टीम इंडिया अपना पहला मैच दुबई में खेलने उतरेगी. इस मुकाबले में सबकी नजरें सिर्फ एक खिलाड़ी पर टिकेंगी. ये कोई और नहीं बल्कि बाएं हाथ के स्टार बॉलर अर्शदीप सिंह हैं. यूएई के खिलाफ होने वाला ये मुकाबला अर्शदीप के लिए बेहद खास होने वाला है. वो एक विकेट लेते ही भारतीय क्रिकेट के इतिहास में नया अध्याय जोड़ देंगे.
अर्शदीप को चाहिए सिर्फ 1 विकेट
एशिया कप 2025 में धमाल मचाने के लिए तैयार अर्शदीप सिंह इस समय 99 विकेट के साथ खड़े हैं और जैसे ही वह अगला विकेट हासिल करेंगे तो T20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे. अभी तक कोई भी भारतीय यह आंकड़ा छू नहीं सका है. अर्शदीप ने 2022 में डेब्यू किया था और सिर्फ तीन साल में वो इस बड़े मुकाम की दहलीज पर हैं. 100 विकेट लेते ही वो ये साबित कर देंगे कि टी20 में अर्शदीप जैसा कंसिस्टेंट दूसरा कोई नहीं है.
टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट
- अर्शदीप सिंह- 63 मैचों में 99 विकेट
- युवजेंद्र चहल- 80 मैचों में 96 शिकार
- हार्दिक पांड्या- 114 मैचों में 94 विकेट
- जसप्रीत बुमराह- 70 मैचों में 89 विकेट
- आर अश्विन- 65 मैचों में 72 विकेट
टीम इंडिया की जीत के गारंटीड हथियार
अर्शदीप सिंह मैच विनर प्लेयर हैं. डेथ ओवर्स में उनकी गेंदबाजी भारत के लिए ट्रंप कार्ड रही है. अर्शदीप अपनी सटीक यॉर्कर और स्लोअर बाउंसर से विपक्षी बल्लेबाजों को चौंकाने का हुनर रखते हैं. खास बात ये है कि उनका T20 करियर एक मेडन ओवर से शुरू हुआ था और तब से लेकर अब तक उन्होंने टीम को कई बार मुश्किल हालात से बाहर निकाला है.
वर्ल्ड कप 2024 में किया था कमाल
ये वही अर्शदीप सिंह हैं, जिन्होंने साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी करते हुए 17 विकेट झटके थे. उनकी किफायती और घातक गेंदबाजी ने भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. यही वजह है कि सभी की नजर उन पर रहने वाली है.
टीम इंडिया के पहले 3 मैच किन टीमों के खिलाफ?
एशिया कप 2025 में टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मैदान पर उतरने जा रही है. ग्रुप स्टेज के तीन मुकाबले उसे यूएई, पाकिस्तान और ओमान के खिलाफ खेलना है. आज उसका पहला मुकाबला है, जिसमें सूर्या ब्रिगेड जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी. देखना ये भी होगा कि कप्तान सूर्या किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेंगे.
ये भी पढ़ें: Kavya Maran ने चुना नया कप्तान, मार्करम की विदाई, अब तूफानी खिलाड़ी टीम को करेगा लीड
संबंधित खबरें
IPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
4 mins agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
31 mins agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
45 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
3 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
4 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
4 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
5 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines