Arshdeep Singh Ignored Fans Reaction: Asia Cup 2025 में भारत का पहला मैच यूएई से हो रहा है। इस मैच में अर्शदीप सिंह को जगह नहीं मिली है। टीम इंडिया जसप्रीत बुमराह के रूप सिर्फ एक ही प्रॉपर तेज गेंदबाज के साथ उतर रही है। सूर्यकुमार यादव की टीम में तीन स्पिनर्स को जगह मिली है। अर्शदीप पिछले कुछ साल से टीम इंडिया के मुख्य तेज गेंदबाज हैं और उन्हें एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के दौरान प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिलना हैरान करने वाली बात है। अब फैंस इसी को लेकर भड़क रहे हैं।
अर्शदीप के इग्नोर होने पर फैंस भड़के
अर्शदीप सिंह को टीम इंडिया में जगह नहीं मिलना फैंस को हैरान कर गया। अब सोशल मीडिया पर इसी को लेकर सभी का गुस्सा फूट रहा है। आप नीचे कुछ रिएक्शन देख सकते हैं:
(पहले दिन से पॉलिटिक्स शुरू हो गई थी।)
(अर्शदीप सिंह के लिए बुरा लग रहा है।)
(गौतम गंभीर को अर्शदीप सिंह के साथ काफी दिक्कत है।)
ये भी पढ़ें:- IND vs UAE: संजू सैमसन-कुलदीप यादव को मौका, अर्शदीप हुए बाहर, देखें प्लेइंग 11
(गौतम गंभीर को अर्शदीप सिंह के साथ शायद निजी तौर पर कोई समस्या है।)
(शिवम दुबे प्लेइंग 11 का हिस्सा हैं लेकिन अर्शदीप सिंह नहीं!)
(सोचिए आप अर्शदीप के बिना खेल रहे हैं और संजू सैमसन छठे स्थान पर हैं।)
अर्शदीप सिंह का टी20 में प्रदर्शन
अर्शदीप सिंह ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय में टीम इंडिया के लिए हमेशा ही अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक 63 मैच खेले हैं और इसमें उन्होंने 99 विकेट झटके हैं। अर्शदीप सिंह विकेट के मामले में अपना शतक पूरा करने के बेहद करीब हैं। लग रहा था कि यूएई के खिलाफ उन्हें मौका मिलेगा, तो वो 100 विकेट ले लेंगे। हालांकि, उन्हें चांस नहीं दिया गया है। ऐसे में फैंस को ये पल देखने के लिए थोड़ा लंबा इंतजार करना होगा।
यूएई के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।
ये भी पढ़ें:- 637 छक्के ठोकने वाले दिग्गज का Video देख सीखी बैटिंग, Asia Cup से पहले जितेश शर्मा ने किया बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
रसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
21 mins agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
35 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
3 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
3 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
4 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
5 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
5 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines