Asia Cup 2025, IND vs PAK: ओमान के खिलाफ टीम इंडिया लीग स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला खेलने के लिए उतरी. जहां पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद सूर्या खुद 8 विकेट गिरने के बाद भी बल्लेबाजी करने नहीं उतरे. जिसको लेकर भारतीय टीम मैनेजमेंट पर कई बड़े सवाल भी खड़े हुए. जिसका जवाब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया है. सूर्या ने इस फैसले के पीछे की वजह भी बताई है.
सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा
ओमान के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया का बल्लेबाजी क्रम बहुत ज्यादा बदला. टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 188 रन बनाए. 8 विकेट गिरने के बाद भी सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने नहीं आए. सूर्या से पहले कुलदीप यादव, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने बल्लेबाजी की. इसके पीछे का कारण बताते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘2-3 ओवर बचे थे और अर्शदीप सिंह ने मुझसे कहा कि वह बल्लेबाजी करना चाहते हैं, मैंने कहा कोई बात नहीं (हंसते हुए).’ हालांकि अर्शदीप सिंह बल्ले के साथ कुछ खास कमाल नहीं कर सके और सिर्फ 1 रन बनाकर ही रन आउट हो गए. जिसके बाद भी सूर्या नहीं आए और कुलदीप को बल्लेबाजी करने के लिए भेज दिया.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान टीम के साथ ‘No-Handshake’ जारी रहेगा या नहीं? कप्तान साहब ने दिया जवाब
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बदलाव संभव
भले ही ओमान के खिलाफ टीम इंडिया ने बल्लेबाजी क्रम में बहुत बदलाव किए हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 4 के मुकाबले में टीम इंडिया बड़े बदलाव कर सकती है. प्लेइंग 11 में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की वापसी लगभग पक्की नजर आ रही है. ऐसे में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को एक बार फिर से बेंच पर बैठाया जा सकता है. वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव भी पाकिस्तान के खिलाफ नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं. सूर्या का नंबर 3 पर खेलते हुए रिकॉर्ड शानदार रहा है.
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
16 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
34 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines