हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: वही मैदान, वही रेफरी... क्या 21 सितंबर को फिर होगा No Handshake पर बवाल? 

Asia Cup 2025: एसीसी एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया है. जहां पर टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज किया था. उस मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाया, जिसको लेकर नो हैंडशेक कंट्रोवर्सी खड़ी हो गई. अब दोनों टीमें दुबई के मैदान पर एक बार फिर से आमने-सामने आने वाली हैं.

विज्ञापन
IND vs PAK

Asia Cup 2025, IND vs PAK: सितंबर 21 को भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर से आमने-सामने आने वाली है. नो हैंडशेक कंट्रोवर्सी के बाद इस मुकाबले पर सभी की नजरें रहने वाली है. इसके साथ ही इस मुकाबले में भी मैच रेफरी की भूमिका में एंडी पाइक्रॉफ्ट ही नजर आने वाले हैं. जिसके कारण ही एक बार फिर से विवाद की स्थिति आ सकती है. पीसीबी ने अपने बयानों से साफ कर दिया है कि उन्हें पाइक्रॉफ्ट पर पूरी तरह से भरोसा नहीं है. ऐसे में क्या एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान मैच में बवाल मच सकता है?  

एंडी पाइक्रॉफ्ट पर रहेंगी सभी की नजरें 

पीटीआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी एंडी पाइक्रॉफ्ट को ही भारत और पाकिस्तान के मैच में रेफरी की भूमिका सौंप चुकी है. एंडी पाइक्रॉफ्ट पर पिछले भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बाद कई आरोप पीसीबी ने लगाए. बोर्ड के एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रमीज रजा ने तो पाइक्रॉफ्ट पर टीम इंडिया के लिए पक्षपात करने का भी आरोप लगा दिया था. ऐसे में एंडी पाइक्रॉफ्ट के दोबारा मैच रेफरी होने से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को मिर्ची लग सकती है. हालांकि आईसीसी अपना फैसला शायद ही दोबारा बदले. ऐसे में टॉस के समय सलमान अली आगा और सूर्यकुमार यादव के साथ मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ही नजर आने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: वही मैदान, वही रेफरी… क्या 21 सितंबर को फिर होगा No Handshake पर बवाल? 

विज्ञापन

दोनों टीमें अब हाथ ना मिलाने को तैयार 

पहले मुकाबले में टॉस के समय सूर्यकुमार यादव ने सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था. उसके बाद जीत दर्ज करने के बाद भी टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाने से इनकार किया था. टीम इंडिया ऐसा ही रुख अब 21 सितंबर को भी बरकरार रखने वाली है. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान की टीम भी अब हाथ ना मिलाने को तैयार हो गई है, ऐसे में 21 सितंबर को होने वाले मुकाबले में नो हैंडशेक की स्थिति तो बनी ही रहेगी. हालांकि अब दोनों ही टीमें चाहेगी कि इस मुकाबले से कोई नया विवाद नहीं उठे. भारत और पाकिस्तान की टीमें जब भी मैदान पर आमने-सामने होती हैं, तो ऐसी स्थिति बनने के चांस हमेशा ही रहते हैं. 

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: संजू सैमसन ने इतिहास के पन्नों में दर्ज कराया नाम, इस मामले में धोनी-पंत को छोड़ा पीछे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola