Asia Cup 2025, IND vs PAK Final: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज भारत और पाकिस्तान के बीच एसीसी एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला गया. जहां पर टीम इंडिया एक समय बहुत ही मुश्किल में नजर आ रही थी. उस समय मध्यक्रम में खेल रहे युवा स्टार तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम इंडिया को हारा हुआ मुकाबला जीता दिया. युवा तिलक भारतीय टीम के लिए संकटमोचक बन गए. टीम इंडिया को उन्होंने रिकॉर्ड 9वीं बार एशिया कप का चैंपियन बना दिया.
तिलक वर्मा ने दुबई में बल्ले के मचाया तहलका
पाकिस्तान की टीम ने जब भारत को 147 रनों का लक्ष्य दिया, तो जीत आसान नजर आ रही थी. हालांकि भारतीय टीम ने तीसरे ओवर में 10 रनों पर 2 विकेट गंवा दिया. जिसके बाद तिलक वर्मा बल्लेबाजी करने उतरे. तिलक के मैदान पर आने के कुछ देर बाद शुभमन गिल भी पवेलियन लौट गए. जिसके बाद जिम्मेदारी तिलक ने अपने ऊपर लिया. तिलक ने पहले संजू सैमसन के साथ अच्छा पार्टनरशिप की. जिसके बाद उन्होंने शिवम दुबे के साथ भी शानदार साझेदारी करके मैच जिता दिया. तिलक वर्मा ने 53 गेंदों में नाबाद 69 रनों की पारी खेली. जिसमें 3 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. तिलक ने आखिरी गेंद तक समझदारी दिखाई और मुश्किल से निकाल कर टीम इंडिया को जीत दिलाई.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK Final: जीत के बाद टीम इंडिया ने ट्रॉफी और मेडल लेने से किया इनकार, खड़ा हुआ एक नया विवाद
भारत के नए संकटमोचक बने तिलक
पहली गेंद से तिलक वर्मा मैदान पर सेट नजर आ रहे थे. कुछ बॉल डॉट खेलने के बाद भी वो दबाव में नहीं नजर आ रहे थे. जिस अंदाज में विराट कोहली ने कई बार पाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा है, आज उसी को तिलक ने भी फॉलो किया. जिसके कारण ही फैंस उन्हें भारत का नया संकटमोचक भी कह रहे हैं. इस एशिया कप में अभिषेक शर्मा के साथ ही साथ तिलक वर्मा ने भी कमाल का प्रदर्शन किया है. पिछले मैच में श्रीलंका के खिलाफ भी तिलक ने नाबाद 49 रनों की पारी खेली थी. जिसके कारण ही वो सबसे भरोसेमंद मध्यक्रम के बल्लेबाज बन गए हैं.
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 फाइनल के बाद किस टीम की लगी लॉटरी! हार के बाद पाकिस्तान को क्या मिला?
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
47 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines