IND vs PAK: टीम इंडिया ने 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करके 7 विकेट से मैच जीत लिया। छक्का जड़कर जीत दर्ज करने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव अपने साथी बल्लेबाज शिवम दुबे से मिलकर ड्रेसिंग रूम में चले गए। पूरी भारतीय टीम ने पोस्ट मैच पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाया। जिसके कुछ देर बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में नहीं जाने का फैसला किया। जिसके पीछे का कारण अब पाकिस्तानी हेड कोच माइक हेसन ने बताया है।
क्यों पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में नहीं दिखे पाकिस्तानी कप्तान?
मैच खत्म होने के बाद जब भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया तो पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा बेहद नाराज दिखे। जिसके बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में पाकिस्तानी कप्तान ने आने से इनकार कर दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब पाकिस्तान टीम के हेड कोच माइक हेसन ने कहा, ‘हम टीम इंडिया से हाथ मिलाने के लिए तैयार थे, लेकिन विपक्षी टीम के इनकार से हम निराश हो गए, जो मैच का एक दुखद अंत है। हम हाथ मिलाने ड्रेसिंग रूम में चले गए थे, लेकिन ये मैच खत्म करने का एक निराशाजनक तरीका था।इसके चलते ही हमारे कप्तान सलमान ने पोस्ट मैच में आने से मना कर दिया।’
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ जीत के 5 सबसे बड़े हीरो, एक को देखकर तो कांपते हैं सभी खिलाड़ी
भारत-पाकिस्तान के रिश्ते हैं बहुत खराब
टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मुकाबला खेला गया था। उस समय सब कुछ ठीक था। जिसके बाद पहलगाम आतंकी हमला हुआ और भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लांच किया। इसके बाद तो दोनों देशों के रिश्ते पहले से भी बहुत ज्यादा खराब हो गए। एशिया कप 2025 के इस मुकाबले में उसी का असर देखने को मिला है। हालांकि इन दोनों के बीच 21 सितंबर को एक और मुकाबला खेला जा सकता है। इन दोनों घटनाओं की वजह से वो मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव ने बताया क्यों मैच के बाद नहीं मिलाया हाथ? भारतीय कप्तान ने दिया करारा जवाब
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
56 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
9 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
11 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines